मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में भूमि विवाद निस्तारण, आईजीआरएस, न्यायालय/कोर्ट संदर्भ, राजस्व वसूली, फैमिली आई0डी0, फॉर्मर्स आई0डी0, कृषक दुर्घटना, जनगणना 2027 आदि के संबंध में समीक्षा बैठक हुई संपन्न। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार, मांट दीपिका मेहर, महावन ऊषा सिंह, छाता वैभव गुप्ता, गोवर्धन सुशील कुमार सिंह सहित सभी डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों को…
Author: P.K. Rastogi
सुलतानपुर। जिले के प्रधान डाकघर समेत बस स्टैंड, सिविल लाइन, करौंदिया व अन्य उपडाकघरों में बुधवार सुबह से नेट और सर्वर फेल होने के कारण करोड़ों रुपये का लेन-देन पूरी तरह ठप्प रहा। घंटों इंतजार के बाद लोग मायूस होकर लौटते नजर आए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले पर मौन साधे रहे। आलम यह रहा कि पासबुक अपडेट, पैसा जमा-निकासी, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री समेत तमाम सेवाएं बंद पड़ी रहीं। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच डाकघरों की व्यवस्था खुद नेटवर्क तलाशती दिखाई दी। विडंबना यह है कि जिन उपडाकघरों को आम जनता की सुविधा का केंद्र माना जाता है, वहां…
सुलतानपुर। जिले की धम्मौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैस सिलेंडर डिलीवरी वैन के सेल्समैन से हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने गैस सिलेंडर डिलीवरी वैन के सेल्समैन से 9100 रुपये नगद और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद धम्मौर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उघरपुर निवासी सत्येन्द्र प्रताप…
बस्ती। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर 8 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यह आह्वान आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन ने किया है। संगठन के अनुसार पिछले महीने 1 मई से विभिन्न मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है।उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (अरेबिया) के महासचिव विक्रम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पदोन्नति नियमावली में संशोधन, सेवा और अवकाश नियमों में सुधार, परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआइ) का क्रियान्वयन, स्थानांतरण नीति का युक्तिसंगतकरण, कैजुअल कर्मचारियों का नियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती…
•तीन दिवसीय कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, हिन्दू सम्मेलन, सहभोज का आयोजन बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जायेगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हर्रैया तहसील क्षेत्र में स्थित तपसीधाम में किया गया है। 5 जून को विशाल रक्तदान शिविर एवं बाबा भोलेनाथ का दिव्य रुद्राभिषेक होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी संजीव त्यागी को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह आमंत्रित किया गया है। बताया कि…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अगर बैंक और कर्जदार लोन खाते के निपटारे के लिए समझौता कर लेते हैं तो उसके बाद लोन डिफॉल्टर के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही जारी नहीं रखी जा सकती। अदालत ने चेतावनी दी कि ऐसी कार्यवाही को अनुमति देना न केवल दमनकारी होगा बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डालेगा। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने एक बिजनेसमैन की याचिका स्वीकार करते हुए उसके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को रद कर दिया। बेंच ने कहा कि बैंकिंग लेन-देन मूल रूप से व्यावसायिक मामला होता…
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों…
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में लगभग 208 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) एवं एलआईजी (निम्न आय वर्ग) आवासीय परिसर सहित कई औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना परियोजनाएं शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर अब पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को छोटे एवं मध्यम उद्यमियों के लिए एक मॉडल परियोजना बताते हुए कहा कि इससे कम पूंजी में…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी माई क्राफ्ट ऐज एंड ट्रंकी कंपनी ने अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी देने के लिए चयनित किया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। संस्कृति विवि के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के डाइरेक्टर सुबनोय ताल्लुकदार ने बताया कि कंपनी द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के उपरांत संस्कृति विवि के मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग के 15 विद्यार्थियों हर्ष सैंगर, अर्पित कुमार, अंकुल यादव, दिवाकर शर्मा, गौरव कुमार, यश श्रीवास्तव, शिवानी…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सिरसी ,विकास खंड हैसर बाजार ,तहसील और विधान सभा धनघटा में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा ग्रामीण मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है । इस स्टेडियम को बनाने में लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किये गए। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड ने किया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मिनी स्टेडियम को गुणवत्तापूर्ण बनाया गया है और इस दृष्टि से मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी द्वारा भी नियमित निरीक्षण किया गया है ।…

