सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिला मुख्यालय पर अपने विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के बनगवां पडाईन में विगत दिनों हुई घटना के संबंध में पीड़ित ब्राह्मण परिवार के सूर्यनाथ पांडेय, उनकी धर्मपत्नी, पुत्री एवं नाबालिग पुत्र से जिला कारागार में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके उपरांत पूर्व विधायक ने पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर से भेंट कर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया और कहा कि जिस प्रकार मुसलमानों ने ब्राह्मण परिवार के घर पर चढ़कर मारपीट की गई, वह अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही, यदि एक पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की गई है तो निष्पक्षता…
Author: P.K. Rastogi
•11 प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना सिद्धार्थनगर। तहसील बांसी एवं जनपद सिद्धार्थनगर के लिए गर्व का विषय है कि क्षेत्र के 11 प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मथुरा-वृंदावन रवाना हुए हैं। खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पूर्व समाजवादी पार्टी कार्यालय नरकटहा, बांसी में खिलाड़ियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका परिषद बांसी अध्यक्ष…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। धर्म नगरी मथुरा में श्री यमुने महारानी गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ प्रारंभ हो गया। कथा महोत्सव के अंतर्गत अग्र वाटिका से 71 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के जयघोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाओं की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा में समिति के संस्थापक संजय अग्रवाल नदवई वाले, अध्यक्ष नितिन गोयल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, सचिव माधव सराफ, कोषाध्यक्ष सौरव खंडेलवाल, योगेश आवा , भाजपा नेता ललित अग्रवाल,अमित…
•श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीराम रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। लखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि राम की बाल लीला में उनके स्वभाव और चरित्र दोनों के दर्शन होते हैं। भगवान की प्रत्येक लीला लोकमंगल के लिए होती है तथा बाल्यकाल में भी उनके दिव्य स्वरूप और मर्यादा की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में उत्सव संस्था के तत्वावधान में चल रही श्रीराम कथा…
•आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने बस्ती में की बरामदगी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.75 करोड़ रुपये। बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) लखनऊ मंडल की स्पेशल टास्क टीम ने सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से 5.5 किलोग्राम चरस बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.75 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरपीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में स्पेशल टास्क टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गाड़ी संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस की जांच की जा रही थी। इसी…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। महोली (सीतापुर)। ब्लॉक महोली के ग्राम मस्जिद बाजार में आयोजित मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत रामदास द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास करते हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच टिकरा जार 11 और मस्जिद 11 की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मस्जिद 11 की टीम ने 45 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। मैच के दौरान साकिब अंसारी ने अपनी प्रभावशाली कमेंट्री से…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। पावन अधिकमास के दौरान वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों, संकरी गलियों तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों का गहन जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जनपद सीतापुर के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, विभागवार दायित्व, प्रचार-प्रसार, जनसहभागिता तथा अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा…
— शहनाज़ हुसैनअंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ एवं हर्बल क्वीन घरेलू नुस्खे। गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और त्वचा की उचित देखभाल न होने के कारण माथे पर कालापन या टैनिंग की समस्या आम हो जाती है। कई बार यह कालापन इतना स्पष्ट दिखाई देने लगता है कि चेहरे की प्राकृतिक रंगत फीकी पड़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ एवं ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज़ हुसैन के अनुसार कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर माथे के कालेपन को काफी हद तक कम किया जा सकता है। माथे के कालेपन के प्रमुख कारण शहनाज़ हुसैन…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में परिक्रमा में पूंछरी के लौठा के समीप अचानक तबीयत बिगड़ने से अलीगढ़ निवासी रिटायर इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। अधिक मास में ब्रज में श्रद्धालु परिक्रमा लगा पुण्य के भागी बन रहे हैं। लोग इस दौरान ब्रज चौरासी कोस के अलावा गिर्राज महाराज व वृंदावन, राधारानी की परिक्रमा लगा रहे हैं। दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर विजयपाल सिंह, मूल निवासी इगलास, अलीगढ़ साथियों के साथ गिर्राज महाराज की…

