सिद्धार्थनगर। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल एवं थाना त्रिलोकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 टन गेहूं के गबन के मामले का सफल खुलासा करते हुए फरार चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ट्रक संख्या यूपी-61टी-9372, लगभग 9,855 किलोग्राम गेहूं तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीते 20 मई को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा विशुनपुर स्थित शिव शक्ति ट्रेडर्स से करीब 30 टन गेहूं ट्रक पर लादकर गोंडा भेजा गया था। ट्रक चालक अनिल यादव और सहचालक सुभाष यादव माल को निर्धारित स्थान…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु) परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में दुवासु के कुलपति डॉ. अभिजित मित्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) वेंकट श्रीकर पटेल ने सहभागिता की। कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने बेल का पौधा, जिलाधिकारी चंद्र…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत होली गेट मंडल के कृष्णापुरी स्थित रोटी गोदाम पिपलेश्वर महादेव बगीची परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सेक्टर संयोजक दीपक पंवार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में सेक्टर प्रवासी श्याम शर्मा एवं शक्ति केंद्र प्रभारी नरेश शर्मा बब्बू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। वहीं जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। शुक्रवार को धर्मनगरी मथुरा एक बार पुनः भक्ति और सनातन आस्था के रंग में सराबोर दिखाई दी, जब श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थित हनुमान गढ़ी खड़ेश्वरी बाबा महाराज के आश्रम पर 5 जून से 12 जून तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव से पूर्व निकाली गई भव्य कलश एवं संत समागम शोभायात्रा का स्वागत श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। मंडी रामदास स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संत-महात्माओं, कथा व्यासों तथा कलश धारण किए…
धामपुर(बिजनौर )। अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर के कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता अवधेश कुमार शर्मा एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण किया गया । खण्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अधिशासी अभियंता के आवाह्न पर विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करने, अनावश्यक प्लास्टिक उत्पाद का परित्याग करने , नदियों एवं जलस्रोतों की साफ-सफाई पर ध्यान केन्द्रित करने का संकल्प लिया। अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है।…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। विश्व पर्यावरण दिवस-05 जून के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण करते हुए जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने की अपील करते हुए कहा की पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए हमारे जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगाये और उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं स्वच्छ व समृद्ध पर्यावरण को बढ़ावा…
सीतापुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार उ०प्र० के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु विधान सभा क्षेत्र सीतापुर में विकास कार्यों को नई दिशा दे रहे हैं। श्री गुरु अपने विधान सभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर के विकास जनहित और सुशासन को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके अथक प्रयासों से नगर में नये मेडिकल कॉलेज एवं नये जिला अस्पताल का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है विधान सभा चैत्र में सैकड़ो हाई मास्ट लाइटे एवं महत्वपूर्ण सड़को पर जबरदस्त प्रकाश की व्यवस्था सैकड़ो खंबे गाड़ कर की गयी है।…
👉 ई-टिकट दलाल गिरफ्तार,46 हजार से अधिक के टिकट बरामद।👉आरपीएफ बस्ती व लखनऊ मंडल की स्पेशल टास्क टीम की संयुक्त कार्रवाई, निजी यूजर आईडी से बनाकर बेचता था टिकट। बस्ती/संतकबीरनगर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बस्ती एवं लखनऊ मंडल की स्पेशल टास्क टीम ने ई-टिकटों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 46 हजार रुपये से अधिक मूल्य के रेलवे ई-टिकट बरामद किए गए हैं। आरपीएफ को मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों एवं यूजर आईडी के सत्यापन के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि संतकबीरनगर…
कलवारी(बस्ती)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Tree Initiatives Society द्वारा विकासखंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत बेइली में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बस्ती की प्रभागीय निदेशक डॉ. शिरीन रहीं। उन्होंने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय…
•रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए : रामभद्राचार्य रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। लखनऊ। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस दिवाकर त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक मंडल की ओर से विधायक डा. नीरज बोरा ने रक्षा मंत्री को प्रतीक चिन्ह…

