Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/बीजिंग। देश के प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक हिंदुस्तान द्वारा आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट तथा उनके पुत्र नेशनल डिबेटर श्री रौनक उपमन्यु को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘हिंदुस्तान आइकॉन सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बीजिंग के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल वांडा रियल्म होटल में आयोजित किया गया, जहां देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में दोनों को यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान करते हुए देश के प्रतिष्ठित अखबार हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने…

Read More

रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में हेड क्वाटर एनसीसी ग्रुप अलीगढ़ के तत्वावधान में, 11 यूपी बटालियन एनसीसी, मथुरा द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-39) का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह के दौरान सांस्कृतिक संध्या के साथ अंतर-संस्थागत फाइनल और पुरस्कार वितरण हुआ। 24 मई से 02 जून 2026 तक चले इस दस-दिवसीय शिविर में कुल 572 कैडेट्स ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 418 कैडेट्स का एक व्यापक और बहु-आयामी मूल्यांकन किया गया। इनमें से 362 कैडेट्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। यह उपलब्धि प्रशिक्षण की कठोरता और प्रदेश के युवाओं के अदम्य साहस का प्रमाण…

Read More

•मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम: चांसलर •कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आईएमएडी, वी फाइन और क्रेडिटइंस्टा जैसी नामी कंपनियों ने किया चयन •चांसलर और रजिस्ट्रार ने चयनित विद्यार्थियों को दी बधाई रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। के.एम. यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर कॉर्पाेरेट जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स तथा डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं ने कैंपस प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान आईएमएडी, वी फाइन और क्रेडिटइंस्टा जैसी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों…

Read More

मथुरा/गोवर्धन। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस ने एक स्वयंभू साधु को गिरफ्तार किया है, जिस पर ऑनलाइन प्रवचन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के नाम पर शिक्षित युवतियों को अपने जाल में फंसाने, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय अभिषेक मिश्रा मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है और उसने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 206 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।गृह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी), क्षेत्राधिकारी (सीओ) एवं सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा जारी लिस्ट में हाल ही में इंस्पेक्टर पद से क्षेत्राधिकारी (सीओ) पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी नई तैनाती प्रदान की…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। नगर पंचायत मगहर के विभिन्न वार्डों में लगाये गए जनगणना करने वाले जनगणकों को उनके सफलतापूर्वक कार्य करने पर अधिशाषी अधिकारी वैभव कुमार सिंह ने प्रशस्तिपत्र/प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह ने जनगणना में लगे सभी जनगणकों की सराहना करते हुये उनके सफलतापूर्वक कार्य को अंजाम देने के लिये बधाई दी है। साथ ही कहा कि इस उमस भरी धूप में घर घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये उनकी तथा उनके घरों की गणना करना वास्तव में एक कठिन कार्य है।जिसे लगभग सभी गणकों ने इसे बखूबी सफलतापूर्वक अंजाम…

Read More

— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के निर्देशन में पालिका क्षेत्र के अंतर्गत टैक्सी एवं अन्य वाणिज्यिक वाहनों के संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न स्थानों को अधिकृत टैक्सी स्टैंड के रूप में नामित किया गया है। अब वाहन निर्धारित स्थलों पर ही खड़े किए जाएंगे तथा वहीं से अपने गंतव्य के लिए संचालित होंगे। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी आदेश संख्या 01/न०पा०प०/टैक्सी स्टैंड/2026-27 दिनांक 10 मई 2026 के अनुसार निम्न स्थानों को टैक्सी स्टैंड के लिए चिन्हित किया गया है— नगर पालिका प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा, 3 जून। भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर में तैनात राया ब्लॉक के ग्राम पिरसुआ निवासी जवान विपिन शर्मा के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने ग्राम पिरसुआ पहुंचकर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रियंका गांधी द्वारा भेजा गया शोक संदेश उनके परिजनों को सौंपा। प्रियंका गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि विपिन शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि एक बहादुर सैन्य कर्मी के रूप में विपिन शर्मा न केवल मथुरा बल्कि…

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी मथुरा ने अपने सभी फ्रंटल संगठनों के साथ जिला कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश का किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, छात्र एवं आम जनमानस सरकार की नीतियों से परेशान है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि युवाओं का भविष्य लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं के कारण अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने…

Read More

जैत। चौमुहां विकास खंड की ग्राम पंचायत भरतिया में संगोष्ठी का आयोजन कर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर गांव के मुख्य मार्ग पर मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के बोर्ड का भी अनावरण किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पुण्यश्लोका मातेश्वरी अहिल्याबाई परम शिवभक्त और सनातन की ध्वजवाहक थीं। उन्होंने हजारों मंदिर, धर्मशाला, घाट, कुआं, बावड़ी आदि का निर्माण कराया था। आज के युवाओं को उनकी जीवनी पढ़नी चाहिए। उस कालखंड में उन्होंने किन परिस्थितियों में सुशासन करते हुए पुण्यश्लोका का खिताब हासिल किया। इस अवसर पर गंगादास प्रधान, तोताराम बघेल, कैलाश ठेकेदार, पूरन लम्बरदार, तारा…

Read More