Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

अलीगढ़ से सौरभ पाठक की रिपोर्ट। अलीगढ़। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर साक्षरता और ऑफिस ऑटोमेशन कौशल कार्यस्थल पर उत्पादकता और पेशेवर विकास के लिए अनिवार्य उपकरण बन चुके हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लिकेशंस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अर्शिल नूर द्वारा लिखित पुस्तक कंप्यूटर फंडामेंटल्स फॉर टुडेज प्रोफेशनल्स का विमोचन किया गया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुस्तक का विमोचन किया। कुलपति ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक तकनीकी और गैर-तकनीकी, दोनों ही पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी…

Read More

सीतापुर। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में आयोजित जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में परिषद के सदस्य मनोज मिश्र (महोली) ने ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए और उनके समाधान की मांग की। मनोज मिश्र ने कहा कि आंधी और बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विद्युत विभाग को हर स्थिति में शीघ्र बिजली बहाल करने की…

Read More

सीतापुर। बुधवार को लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर सुनसी मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती मारुति कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि कार सवार लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर चल रही कार से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी…

Read More

के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। नगर पंचायत मगहर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) वैभव कुमार सिंह का शासन के आदेश पर गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। उन्हें मऊ जनपद की नगर पंचायत वलीदपुर में नई तैनाती दी गई है। वैभव कुमार सिंह ने जुलाई 2023 में अपनी पहली नियुक्ति के रूप में नगर पंचायत मगहर का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा विभिन्न विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में नगर पंचायत क्षेत्र…

Read More

•जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, आधार-भूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मथुरा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 20 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस चरण के अंतर्गत नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित कर रहे है। सर्वेक्षण के दौरान मकानों की नंबरिंग, भवन की स्थिति, उपलब्ध मूल-भूत सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जा रहा है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने जनगणना 2027 के अंतर्गत दिए गए…

Read More

•कृषि विज्ञान केंद्र में इफको ने केंद्र प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण, किसानों को जागरूक करने का आह्वान रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद मथुरा में इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी आधारित बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभागार कक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र दुवासू मथुरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. योगेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र (दुवासु) मथुरा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला कृषि अधिकारी जनपद मथुरा श्री आवेश कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक, इफको आगरा, आगरा मंडल डॉ० प्रहलाद सिंह जी, इफको उप क्षेत्र प्रबंधक श्री सतबीर सिंह जी एवं इफको…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गंभीर तीव्र नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस, सेप्टिक शॉक और कई जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे एक मरीज को अस्पताल के चिकित्सकों की बहुविषयक टीम ने नया जीवन दिया। मरीज को अत्यंत गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी कई अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित हो चुकी थी और जान को गंभीर खतरा था। मरीज का उपचार डॉ. निशा जैन एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी टीम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर टीम तथा रेडियोलॉजी टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल के कुलपति डॉ. मयंक गौतम ने पूरे उपचार के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन…

Read More

मथुरा। शहर मोहर्रम कमेटी मथुरा की एक महत्वपूर्ण बैठक इमामबाड़ा मनोहरपुरा में कमेटी के सचिव अबरार वारसी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के नेतृत्व परिवर्तन के साथ आगामी मोहर्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत मोहर्रम कमेटी के दिवंगत अध्यक्ष मरहूम यूनुस गाज़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके लिए फ़ातेहा पढ़कर दुआ-ए-मग़फ़िरत की तथा उनके सामाजिक और संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की। श्रद्धांजलि सभा के बाद नए अध्यक्ष के चयन पर विचार-विमर्श हुआ। कमेटी के उपाध्यक्ष ज़हीर अब्बास ज़ैदी एवं…

Read More

•लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य ▪️भारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या की रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। लखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की ओजस्वी वाणी से श्रीराम कथा के तृतीय दिवस संपूर्ण परिसर राममय हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जय श्रीराम और जय जय हनुमान के उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विपणन एवं उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डा. महेन्द्र सिंह, विधायक डा. नीरज बोरा, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, यूपी कोआपरेटिव यूनियन के उपसभापति ब्रजकिशोर…

Read More

कलवारी(बस्ती)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कलवारी उपकेंद्र क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकड़ी छब्बर में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। गुलहरिया कर्मी से कुसौरा मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लगा बिजली का कंक्रीट खंभा बुरी तरह झुक गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। ग्रामीणों के अनुसार खंभे के झुक जाने से उस पर लगे विद्युत तारों में अत्यधिक तनाव पैदा हो गया है और कुछ…

Read More