सिद्धार्थनगर। जनपद में आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज, सिद्धार्थनगर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने परीक्षा…
Author: P.K. Rastogi
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भारत भारी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके जीवन एवं योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की महान शासिका, समाज सुधारक एवं जनसेविका थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, धर्मनिरपेक्षता, जनकल्याण और मानवता की सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके द्वारा देशभर में मंदिरों, घाटों, कुओं, धर्मशालाओं…
•ब्रज 84 कोस, गोवर्धन, वृंदावन, बरसाना व मथुरा परिक्रमा की व्यवस्थाओं की समीक्षा, सुरक्षा से लेकर पेयजल तक पर विशेष जोर मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पावन अधिकमास के अवसर पर आयोजित होने वाली ब्रज 84 कोस परिक्रमा, वृंदावन परिक्रमा, गोवर्धन परिक्रमा, बरसाना परिक्रमा तथा मथुरा परिक्रमा की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं परिक्रमार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकमास 15 जून 2026 तक रहेगा। इस दौरान लाखों-करोड़ों श्रद्धालु ब्रज क्षेत्र में विभिन्न परिक्रमाओं…
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा के तत्वावधान में सर्वकल्याण की धारा प्रवाहित करने वाली मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर कृष्णा नगर स्थित कैंप कार्यालय में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रसेन मौर्य ने की, जबकि संचालन सागर सिंह ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित अनुयायियों ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य रूप में पधारे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र लोधी एवं बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से मातेश्वरी के जीवन के प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रसंगों…
•चौक बाजार सर्राफा समिति के आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में चौक बाजार सर्राफा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र बना हुआ है। अग्रवाटिका, मसानी लिंक रोड पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 23 मई 2026 को महिलाओं के मेहंदी उत्सव के साथ हुआ। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग…
•अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर रिफाइनरी क्लब में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 60 से अधिक कवियों ने किया काव्य पाठ मथुरा। पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में रिफाइनरी क्लब में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए साहित्यकारों, कवियों और बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन ने किया। इस अवसर पर महाकाव्य संकलन ‘गोचरों का नेपथ्य’ का विमोचन किया गया। विमोचन समारोह को संबोधित…
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार को सदर बाजार स्थित भीमनगर जिला कार्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा मंडल जोन प्रभारी सुरेश बाबू ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान वीरांगना, न्यायप्रिय शासिका, समाज सुधारक तथा नारी शक्ति की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के…
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम पूर्वी जोन और थाना चिनहट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार थाना चिनहट में दर्ज मुकदमा संख्या 157/2026 धारा 103(1), 3(5) और 61(2) बीएनएस के तहत यह मामला 25 मार्च 2026 को दर्ज किया गया था। कल्याणी विहार निवासी दयाशंकर सिंह ने तहरीर देकर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जून 2026 के बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) लागू करने के निर्देश जारी करते हुए सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से जून माह में यह अधिभार वसूलने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। यह अधिभार मार्च 2026 के दौरान विद्युत खरीद और पारेषण पर हुए अतिरिक्त व्यय की भरपाई के लिए लगाया जा रहा है। यूपीपीसीएल की रेगुलेटरी अफेयर्स इकाई द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (यूपीईआरसी) के बहुवर्षीय टैरिफ (वितरण) विनियम,…
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के युवा आकाश गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा मनोरमा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना कर पूरे जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री द्वारा बस्ती का नाम लिए जाने के साथ ही जिले भर में उत्साह, गर्व और हर्ष का वातावरण बन गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती के निवासी आकाश गुप्ता बचपन से मनोरमा नदी को स्वच्छ और जीवनदायिनी स्वरूप में देखते आए थे,…

