Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा में स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई तथा निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के संचालन और उनके बैकअप की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा कर्मियों से अपने…

Read More

•टोल प्लाजा चौकड़ी पर सैकड़ों छात्राओं ने आरती उतारकर किया अभिनंदन, 51 किलो की माला और 11 किलो गुलाब की पंखुड़ियां रहीं आकर्षण का केंद्र। बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के गृह जनपद आगमन पर जिले की सीमा से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में हर्रैया-छावनी क्षेत्र के टोल प्लाजा चौकड़ी पर वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह अपनी अलग शैली के कारण खासा चर्चा में रहा।स्वागत समारोह में सैकड़ों छात्राएं फूल और आरती की थालियां लेकर कतारबद्ध खड़ी रहीं। क्षेत्रीय पुरोहितों…

Read More

•राष्ट्रीय मिशन के तहत 25 प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र स्थापित, 1,136 स्टार्टअप को मिला प्रोत्साहन; 2.46 लाख से अधिक पेशेवरों को दिया गया प्रशिक्षण नई दिल्ली। डिजिटल और भौतिक दुनिया के बीच तालमेल स्थापित करने वाली साइबर-फिजिकल सिस्टम (सीपीएस) तकनीक भारत के तकनीकी भविष्य को नई दिशा दे रही है। सेंसर, सॉफ्टवेयर और संचार नेटवर्क के माध्यम से सीपीएस मशीनों को अपने आसपास के वातावरण को समझने, सूचनाओं का विश्लेषण करने और परिस्थितियों के अनुसार तत्काल प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाता है। चालक रहित वाहन, स्मार्ट कारखाने, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, स्मार्ट भवन और रोबोटिक उपकरण इसके प्रमुख उदाहरण हैं। भारत इंटरडिसिप्लिनरी…

Read More

रिपोर्ट : संजय त्रिपाठी। •स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच, ओवरलोडिंग व ओवरस्पीड वाहनों के चालान के निर्देश; ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ का कड़ाई से पालन कराने को कहा सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सोमवार को कैंप कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व में हुई बैठक के अनुपालन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित वाहनों की फिटनेस जांच कराने तथा बिना पंजीकरण और बिना फिटनेस के किसी भी वाहन का संचालन नहीं होने देने…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। फरह। थाना फरह क्षेत्र के सलेमपुर गांव के जंगल में सोमवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक नवजात बच्ची को बोरी में बंद कर जंगल में फेंक दिया गया। गनीमत रही कि पशु चरा रहे ग्रामीणों ने बच्ची के रोने की आवाज सुन ली और समय रहते उसे बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर ग्रामीण जंगल में पशु चरा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों की ओर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तलाश की तो सुनसान स्थान पर एक बोरी पड़ी मिली। बोरी…

Read More

👉 निरीक्षण के दौरान बैरक, जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ-सफाई का लिया गया जायजा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, पाकशाला, अस्पताल, महिला बैरक का निरीक्षण एवं कारागार की साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं बंदियों के समस्याओं के सम्बन्ध में पूछ-ताछ किया गया। कारागार के सभी अधिकारी/ड्यूटीरत कर्मचारी अपने पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। अधिकारीद्वय द्वारा सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने…

Read More

15 अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर के.के. मिश्रा, संवाददाता संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेहदावल स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पक्का पोखरा परिसर में निर्माणाधीन मंडप भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्था को 15 अक्टूबर 2026 तक कल्याण मंडप भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करते हुए भवन को संबंधित विभाग को हैंडओवर…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 50 किसान नेशनल मिशन फॉर फूड सिक्योरिटी न्यूट्री सीरियल घटक एवं 10 अधिकारी/कर्मचारी उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर, उत्तराखंड में प्रशिक्षण हेतु भेजे गए। उप निदेशक कृषि डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसमें उन्हें श्री अन्न फसलों का उत्पादन, विधायन इत्यादि का कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध पर उन्हें…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा बाजार में आलू के दामों में होने वाली गिरावट से बचाने के लिए ‘भामाशाह भाव स्थिरता कोष’ की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनपद संत कबीर नगर के पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए जिला उद्यान विभाग द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादे के अनुसार स्थापित इस कोष का मुख्य उद्देश्य आलू किसानों…

Read More

•राहत शिविरों में ग्रामीणों को मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं, पशुओं के लिए चारा व स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था के.के. मिश्रा, संवाददाता संत कबीर नगर, 31 अगस्त। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के लिए तहसील प्रशासन तथा संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संभावित बाढ़ प्रभावित ग्राम ढोलबजा, सीयरकला सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बाढ़ राहत…

Read More