बस्ती। जनपद बस्ती के होनहार छात्र करन गुप्ता ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धि से न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। एम.डी. इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, बैंकासाही, बस्ती के छात्र करन गुप्ता का जनपद के करीब 400 से अधिक विद्यालयों के छात्रों में से चयन हुआ था। चयन के बाद गुजरात के वडनगर में आयोजित ‘प्रेरणा’ कार्यक्रम में शामिल होकर करन ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।गुजरात में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर से चयनित विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को देश की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बारिश के मौसम में जहां पहले से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा है, वहीं हर घंटे बिजली कटौती ने दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली व्यवस्था को लेकर जब उपजिलाधिकारी मिश्रिख से संपर्क किया गया तो, समाचार के अनुसार, उन्होंने शिकायतकर्ता के बार-बार फोन करने पर नाराजगी जताते…
बस्ती। मेधा पार्टी द्वारा यूजीसी के नये कानून की वापसी सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधीकला भवन परिसर में बापू प्रतिमा के निकट चल रहा धरना 9 वें दिन भी जारी रहा। मेधा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी गरीबों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिलाने के अभियान को आगे बढ़ा रही है। मेधा पार्टी की प्रमुख मांगों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकल पदों पर आरक्षण व्यवस्था समाप्त किये जाने यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 को वापस लिये जाने, दशमोत्तर कक्षाओं में सभी जातियों के विद्यार्थियों को आर्थिक आधार पर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की…
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन पर भाजपा नेता वृन्दावन चंद्रभान पाण्डेय के संयोजन में समर्थकों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। वृन्दावन चंद्रभान पाण्डेय ने दूरभाष पर बताया कि हरीश द्विवेदी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। स्वागत…
कुदरहा। नगर पंचायत गायघाट अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर पांच (पिपरा) में सोमवार की रात भारी बारिश के कारण छप्पर गिरने से 51 वर्षीय किसान ललई पुत्र बुद्धू की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई वह गांव के दक्षिण सड़क किनारे खेत में बनी छप्पर की घारी में मवेशियों की देखरेख करते थे और वहीं रात में सोते थे। सोमवार रात लगातार हुई बारिश के दौरान अचानक छप्पर की थूनी छटक गई, जिससे तख्त पर सो रहे ललई मलबे के नीचे दब गए। घटना की जानकारी भोर करीब 4:30 बजे तब हुई जब उनकी बेटी माया देवी वहां…
लखनऊ। स्वर्गीय श्री बृजेन्द्र नारायण पाण्डेय के शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े सपने को आगे बढ़ाने के लिए श्री भगवद फाउंडेशन (रजि.) एवं नारायण बाल विद्या मंदिर (रजि.) की ओर से पहल की जा रही है। संस्था का उद्देश्य निर्धन, अनाथ और होनहार ब्राह्मण बालकों को शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। संस्था से जुड़े लोगों के अनुसार, स्वर्गीय बृजेन्द्र नारायण पाण्डेय का मानना था कि आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभाशाली बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए। वे शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, चरित्र निर्माण और समाज…
•मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बावजूद दवा छिड़काव नहीं होने से लोगों में नाराजगी रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। मिश्रिख नगर में जगह-जगह फैली गंदगी और जलभराव के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में संक्रामक बीमारियां गंभीर समस्या बन सकती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका चुनाव के बाद से कई क्षेत्रों में मच्छररोधी दवा का नियमित छिड़काव नहीं कराया गया है। नगर में…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन मथुरा स्थित सभागार में सोमवार को मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों एवं नवनियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुरेश चंद्र रावत के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों से जुड़े पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कर्मियों को उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति पोर्टल पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों के…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। सोमवार श्री वामन भगवान जी की आगामी विशाल शोभायात्रा को लेकर निमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम का आयोजन डैंपियर नगर होटल हीरा क्रिस्टल, में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता संरक्षक घनश्याम हरियाणा चेतन स्वरूप पाराशर पंडित राम गोपाल शर्मा गजेंद्र शर्मा। डॉ अशोक अग्रवाल योगेश द्विवेदी संजीव गर्ग दीपक सिंघल ने संस्थापक श्याम शर्मा डॉ जमुना शर्मा डॉ उमा शर्मा सोनू गौड़ रुचि द्विवेदी दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति के मुख्य संरक्षक पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि श्री वामन भगवान जी की विशाल शोभायात्रा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। अधिकारियों ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए…

