बलदेव/मथुरा। विधायक पूरन प्रकाश के प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने मंगलवार को क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। बैग पाकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा कि “जनपद का बेसिक शिक्षा विभाग ऐसे कार्य करने वालों को शुभकामनाएं देता है, जो बच्चों के लिए चिंतित हैं और बच्चों की मदद करते हैं।”
पंकज प्रकाश ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा, इसलिए सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आना चाहिए। विद्यालय परिवार ने इस नेक कार्य के लिए विधायक प्रतिनिधि का आभार जताया।


