रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कालीपीठ चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने चौक की सुंदरता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौक की सुंदरता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
माननीय मंत्री ने कहा कि कालीपीठ चौक को और अधिक सुंदर, आकर्षक एवं भक्तिमय बनाया जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हो।
उन्होंने चौक के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर भी विशेष जोर दिया।


