-सहकारिता मंत्री ने की मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की समीक्षा
-औरैया बैंक शाखा अध्यक्ष नितेंद्र कुमार अवस्थी
कार्यक्रम में हुए शामिल
विजय दूत(मयंक त्रिपाठी)
औरैया। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० की व्यावसायिक प्रगति एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला एवं समीक्षा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ के मार्स हॉल में संपन्न हुई। औरैया शाखा के अध्यक्ष ने भी बैठक में शामिल होकर किसानों को दिए जा रहे योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी कराई।
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मा० जेपीएस राठौर ने की। मंत्री श्री राठौर ने बैठक में प्रदेश भर से आए बैंक अधिकारियों से बैंक की ऋण वितरण प्रगति, वसूली और कृषक समृद्धि योजना के लक्ष्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक किसानों की समृद्धि का आधार हैं, इसलिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लाभ हर पात्र किसान तक समय से पहुंचना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए और बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व किसान-हितैषी बनाया जाए। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के शाखा अध्यक्ष औरैया नितेंद्र कुमार अवस्थी ने भी शाखा की प्रगति के बारे में जानकारी दी और योजना को ज्यादा से ज्यादा पत्र किसानों तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर प्रधान कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी मंडलों के अधिकारी एवं जनपद शाखाओं के प्रबंधक / प्रतिनिधि शामिल हुए।


