•नई ट्रेन मिलने से लोगों को दिल्ली का सफर हुआ आसान
विजय दूत (मयंक त्रिपाठी)
औरैया। सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन फफूंद पर जैसे ही कानपुर – आनंद बिहार ट्रेन रुकी तो मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। शाम करीब साढ़े चार बजे कानपुर से चलकर आनंद बिहार (दिल्ली) एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो नयी ट्रेन का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने चालक दल के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। बाद में ट्रेन को कानपुर के भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर इसे इटावा की ओर रवाना किया।
प्लेटफार्म पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, सभासद राजीव शर्मा , सभासद इन्द्रपाल सिंह इन्दू , शैलेन्द्र अवस्थी के अलावा रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह सोनी , समाजसेवी धीरज शुक्ला एवं समीर विश्नोई आदि लोग भी मौजूद रहे।
इस मौके पर आरक्षण केन्द्र के सामने कानपुर सांसद रमेश अवस्थी का नई ट्रेन चलवाने के लिये नागरिक अभिनंदन भी किया गया।
कार्यक्रम में कानपुर सांसद से फफूंद स्टेशन पर रिवर्स शताब्दी एवं जम्मू मेल आदि प्रमुख यात्री गाडियों के ठहराव की भी मांग की गयी। इस पर सांसद ने कहा कि वह आपके दिये प्रस्तावों पर रेलमंत्री से बात कर उनको पूरा कराने का प्रयास करेगें।


