– पूर्व सांसद भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव भागता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब
– देश और प्रदेश की राजधानी तक गूंजती थी भालचंद यादव के क्रांतिकारी अंदाज की गूंज – राम प्रसाद चौधरी
– कबीर की धरती पर संघर्ष और विकास की प्रेरणा है स्व भालचंद यादव का व्यक्तित्व- लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद
संत कबीर नगर। पूर्वांचल की सियासत के क्रांतिकारी योद्धा, पूर्वांचल की सियासत को नई धार देने वाले कबीर के सच्चे सपूत दिवंगत पूर्व सांसद स्व भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव भगता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे बस्ती और गोरखपुर मंडल के उनके तमाम समर्थकों और सपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा की मुख्य अतिथि मछलीशहर की चर्चित सपा विधायक डा रागिनी सोनकर ने कहा कि पूर्व सांसद स्व भालचंद यादव एक क्रांतिकारी नेता थे। पूर्वांचल के पीड़ित, शोषित और वंचित तबके की बुलंद और क्रांतिकारी आवाज के पर्याय थे भालचंद यादव।
उन्होंने कहा कि स्व पूर्व सांसद ने आदरणीय नेता जी के समय से ही अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया था। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आवाम के दिलों में उनके प्रति दिख रहा जुनून इस बात का प्रमाण है कि पूर्व सांसद का क्रांतिकारी किरदार सभी के दिलों में आज भी जिंदा है। डा सोनकर ने कहा कि आज जिस तरह प्रदेश में इनकाउंटर और बुलडोजर की नीति के साथ सरकार चल रही है उससे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
उन्होंने केंद्र सरकार को पंगु सरकार बताते हुए विकास और खुशहाली के लिए आने वाले 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील भी किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं सांसद बस्ती राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि पूर्व सांसद भालचंद यादव पूर्वांचल के गरीबों, पीड़ितों और मजलूमों की मजबूत आवाज थे। उनके क्रांतिकारी तेवर और संघर्ष की गूंज देश की पंचायत से लेकर राजधानी के गलियारे में भी गूंजती थी।
पूर्व मंत्री एवम् संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि कबीर की सरजमीं पर संघर्ष और विकास का प्रेरणाश्रोत है स्व भालचंद यादव का व्यक्तित्व। उन्होंने हमेशा इस जिले को नई पहचान देने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने पूर्व सांसद को जिले का गौरव बताया। इससे पहले सभी अतिथियों ने दिवंगत पूर्व सांसद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूर्व सांसद के पुत्र सुबोध यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकार किया।
इस दौरान सपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष यादव सनी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, प्रदेश सचिव नित्यानंद यादव, वरिष्ठ नेता केडी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम वृक्ष यादव, जिला उपाध्यक्ष असद महताब,श्याम सुंदर चौहान सिपाही, पूर्व विधायक अलगू चौहान, पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव, वरिष्ठ नेता लाल बहादुर यादव,वरिष्ठ नेता लालचंद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद यादव, सपा नेत्री अंकिता बॉबी, आलोक यादव सोनू राहुल यादव बादल, मनीषा पासवान, शैलेंद्र यादव, महताब आलम बब्बू, जबीउल्लाह खान, बबलू चौधरी, उदयराज यादव प्रधान, अरविंद यादव पिंकू सहित मौजूद हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन डा गिरजेश यादव ने किया।


