रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय सामोली, विकासखंड नौहझील में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत श्रीमती रचना बाला का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीमती रचना बाला, प्राथमिक विद्यालय डड़िसरा, विकासखंड मांट में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हृदेश सिंह की पत्नी थीं। उनके असामयिक निधन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
बीएसए रतन कीर्ति ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं समस्त बेसिक शिक्षा परिवार की ओर से शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त बेसिक शिक्षा परिवार ने दिवंगत शिक्षिका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
ॐ शांति।


