•शोभायात्रा में सहयोग के लिए श्याम शर्मा ने राहुल दुबे, नरेंद्र गुर्जर एवं पूरी टीम का जताया आभार
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। शनिवार को धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में श्री वामन भगवान महोत्सव समिति (रजि.), मथुरा की ओर से सर्वोदया अस्पताल द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह में अस्पताल की टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ सर्वोदया अस्पताल के ब्रांडिंग प्रमुख राहुल दुबे, नरेंद्र गुर्जर एवं अस्पताल की समस्त टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की।

समारोह में समिति के संस्थापक श्याम शर्मा, मुख्य संरक्षक रामगोपाल शर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र दीक्षित, राजा भैया, अजय शर्मा, लाला सुनील शर्मा एवं हरीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की। सभी ने सर्वोदया अस्पताल की टीम का स्वागत करते हुए श्री वामन भगवान शोभायात्रा में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की सफलता सामूहिक सहयोग, समर्पण और सहभागिता पर निर्भर करती है।
सर्वोदया अस्पताल की टीम ने श्री वामन भगवान शोभायात्रा में सहयोग प्रदान कर सराहनीय भूमिका निभाई है। ऐसे प्रयास धार्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ समाज में सेवा, सद्भाव और आपसी समन्वय की भावना को भी मजबूत करते हैं।
मुख्य संरक्षक रामगोपाल शर्मा एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने भी अस्पताल के ब्रांडिंग प्रमुख राहुल दुबे, नरेंद्र गुर्जर एवं समस्त टीम के योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
वहीं, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र दीक्षित राजा भैया, अजय शर्मा लाला, सुनील शर्मा एवं हरीश शर्मा अजय शर्मा ने अस्पताल की टीम के प्रति सम्मान प्रकट किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा जताई।


