रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री रतन कीर्ति के निर्देशन में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथ में प्रस्तावना लेकर सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए दृढ़संकल्प हैं।
इस अवसर पर श्री रतन कीर्ति ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अंगीकृत किया था। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में बना यह संविधान ही हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम संविधान के मूल्यों की रक्षा करें और बच्चों को भी संविधान के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


