Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

    अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 26, 2026

    •अल्ट्रासाउंड सेंटरों की नियमित जांच और अनियमितता मिलने पर एफआईआर के निर्देश, सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    बैठक में ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एंबुलेंस सेवा 108 व 102, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नियमित टीकाकरण तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

    जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी कमेटी को निर्देश दिए कि कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटरों की नियमित जांच की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ को अवैध एवं अनाधिकृत अस्पतालों तथा झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को समय से अस्पताल पहुंचने और मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से अस्पतालों का निरीक्षण करें। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की उपचार व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें। अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों के बैठने के लिए कुर्सी-बेंच, स्वच्छ पेयजल और आरओ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिकित्सीय उपकरणों और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता समय से बनाए रखी जाए।

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की नियमित देखभाल, नवजात शिशुओं की निगरानी और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों में लाभार्थियों को देय धनराशि का भुगतान समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करने तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड समय से बनाने और आभा आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए। साथ ही 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं को निर्धारित समय में मरीजों तक पहुंचाने और टीकाकरण से संबंधित सभी अभिलेख ऑनलाइन अपडेट रखने को कहा।

    जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशान नहीं होना चाहिए। स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. विकास कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डॉ. अनिल पुरनानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय डॉ. वंदना अग्रवाल, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज कुमार, नोडल पीसीपीएनडीटी डॉ. विकास जैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूदेव, डॉ. गोपाल बाबू, डॉ. चित्रेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसंविधान को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने और समान शिक्षा लागू करने की मांग।
    Next Article नवीन मतदाता पंजीकरण फार्म 6 बनने पर विशेष जोर।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    अधिकाधिक पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु फॉर्म-6 भरवाने पर जिलाधिकारी ने दिया विशेष जोर।

    November 27, 2026

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

    November 27, 2026

    राधेश्याम कॉलोनी के मकान में चल रहा था नशे का कारोबार, नौ लाख से अधिक का माल बरामद।

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    अधिकाधिक पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु फॉर्म-6 भरवाने पर जिलाधिकारी ने दिया विशेष जोर।

    By P.K. RastogiNovember 27, 20261

    •समस्त 35 जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी…

    संविधान दिवस पर हज़ारों विद्यार्थियों ने एक स्वर में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना।

    November 27, 2026

    कलेक्ट्रेट सहित तीनों तहसील मुख्यालयों पर ई0वी0एम0/वी0वी0पैट प्रदर्शन केन्द्रों पर आमजन/मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की दी जा रही है जानकारी।

    November 27, 2026

    एचआरपीजी डिग्री कॉलेज में विकसित भारत युवा संवाद एवं संविधान दिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित।

    November 27, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    अधिकाधिक पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु फॉर्म-6 भरवाने पर जिलाधिकारी ने दिया विशेष जोर।

    November 27, 2026

    संविधान दिवस पर हज़ारों विद्यार्थियों ने एक स्वर में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना।

    November 27, 2026

    कलेक्ट्रेट सहित तीनों तहसील मुख्यालयों पर ई0वी0एम0/वी0वी0पैट प्रदर्शन केन्द्रों पर आमजन/मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की दी जा रही है जानकारी।

    November 27, 2026

    एचआरपीजी डिग्री कॉलेज में विकसित भारत युवा संवाद एवं संविधान दिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित।

    November 27, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026175

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026117

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026112

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202687
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.