रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राजकीय महाविद्यालय मांट मथुरा में नवीन मतदाता पंजीकरण फार्म- 6 ऑनलाइन भरवाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी करने जा रहे, या 18 वर्ष पूर्ण कर चुके ऐसे छात्र-छात्रा जिनकी वोटर आईडी अभी तक नहीं बनी है, उन्हें ईसीआइ नेट पोर्टल पर जाकर फार्म- 6 भरने के लिए उच्च शिक्षा नोडल डॉ. सत्येंद्र सिंह स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. दीन दयाल एवं मांट विधानसभा स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. रोली तिवारी ने प्रेरित किया । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम उन छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर रहे हैं, जिन्होंने 18 वर्ष पूर्ण होने पर भी अपनी वोटर आईडी नहीं बनाई है। अति शीघ्र ही उनकी वोटर आईडी के लिए फॉर्म 6 ऑनलाइन भरवाकर रेफरेंस आईडी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय भेज दी जाएगी इसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों को लगाया जाएगा। डॉ. दीन दयाल ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्रा अपने बहन भाई, पड़ोसी इत्यादि नवीन मतदाताओं को भी ऑनलाइन फॉर्म 6 भरने के लिए प्रेरित करें।
उच्च शिक्षा जिला नोडल डॉ. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जिले के समस्त डिग्री कॉलेज अपने यहां 18 वर्ष पूर्ण कर चुके या 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी करने जा रहे उन समस्त छात्र- छात्राओं के ऑनलाइन फॉर्म 6 भरवा लें तथा उनकी लिस्ट रेफरेंस नंबर सहित चुनाव कार्यालय के मोबाइल नंबर 9758886113 पर प्रेषित करें । डॉ. रोली तिवारी ने कहा कि मथुरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी डिग्री कॉलेज ईएलसी क्लब का गठन कर लें । गठन करने की प्रक्रिया ग्रुप में जुड़े प्राचार्य के मोबाइल पर भेज दी गई है।


