रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मथुरा में वंदेमातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में एक समय, एक लय और एक स्वर में वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कार्मिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।
गायन से पूर्व प्रभारी प्राचार्य जमुना प्रसाद सुमन ने कहा कि वंदेमातरम् भारत के राष्ट्रीय जीवन और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा महत्वपूर्ण राष्ट्रगीत है। कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रवक्ता हरेश सिंह ने बताया कि महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 150 वर्ष पूर्व रचित वंदेमातरम् भारतीय राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संघर्ष, सांस्कृतिक गौरव तथा मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षु परीक्षा में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
इस अवसर पर प्रवक्ता हरेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिगंबर सिंह, विवेक कुमार, शिखा शर्मा, हिमांशु, राधा वल्लभ, राहुल, धर्मेंद्र एवं राजीव सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


