मथुरा। ब्रजभूमि कल्याण परिषद की एक बैठक श्री अन्नपूर्णा मंदिर वृंदावन में आयोजित हुई जिसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि पक्षकार दिनेश फलाहारी जी महाराज को सनातन रत्न से सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि दिनेश फलाहारी ब्रजभूमि में जन्मे पीढ़ियों से रह रहे और श्री कृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से संत समाज में बहिष्कृत करने की खबरें चलवा कर सुर्खी बटोर रहे हैं जो गलत है वह अपने आप को स्वयं देखें किसी एक व्यक्ति का महिमा मंडन और दूसरे की त्याग तपस्या को दरकिनार कर आलोचना करना कहां तक सही है। 11 अक्टूबर को विशेष बैठक का आयोजन कर इस गंभीर विषय पर चर्चा की जाएगी।
ब्रज धर्माचार्य परिषद के अध्यक्ष श्री हरि सुरेशाचार्य ने कहा की प्रेमानंद महाराज से हमारा कोई भी बैर नहीं है लेकिन बाबा प्रेमानंद के कुछ फर्जी अनुयायी बृजवासियों से अव्यवहार कर रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जाएगा। भक्ति पथ पर चलकर प्रेमानंद जी ने एक आयाम स्थापित किया है, इसमें कोई शंका नहीं। लेकिन शिष्य द्वारा आत्महत्या या हत्या, जो भी हुई हो इसकी निष्पक्ष से जांच और जो प्रेमानंद जी के आड़ में खादर की जमीन को बेच रहे हैं उनकी भी जांच होनी चाहिए। संपूर्ण बज के सभी संप्रदाय के आचार्यों को 11 सितंबर को आमंत्रित किया गया है जिसमें विशेष चर्चा होगी।
दिनेश फलहारी जी महाराज ने कहा कि हमने सदैव संतों का सम्मान किया है आज तक हमने किसी भी संत का अपमान नहीं किया कुछ लोग हमारे द्वारा किए जा रहे सनातनी कार्यों से ना खुश होकर कुचक्र रचते रहते हैं।
विचार प्रकट करने वालों में उपाध्यक्ष अनिल कृष्ण शास्त्री, जय राम शर्मा, महंत राधा नंद गिरि, आचार्य पं भगवान दास वशिष्ठ, बाबा सुखराम दास कमल, बाबा रामदास महाराज, कृष्ण कृपाल देवाचार्य, महेशानंद गिरि, कृष्ण कौशिक, आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन बज धर्माचार्य परिषद के महामंत्री राजेश पाठक ने किया।


