रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा आज तहसील नौगढ़ स्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.) के कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा वर्तमान में चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की वास्तविक स्थिति को देखा गया। जिलाधिकारी ने कार्यालय में निर्वाचन से जुड़े समस्त कार्यों का भौतिक रूप से सत्यापन किया और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही, उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के डिजिटल पोर्टल पर लॉगिन कर विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों, मतदाता सूची पुनरीक्षण और आवेदनों के निस्तारण की लाइव प्रगति का भी गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा जाए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, तहसीलदार नौगढ़ अरविंद नाथ पाण्डेय, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश राजस्व निरीक्षक कार्या0( निर्वाचन) व वीआरसी ऑपरेटर रामकेश व अखिलेश चौधरी उपस्थित रहें।


