केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कृषि विभाग द्वारा किसानों कों सब मिशन आन एक्सटेंशन योजना अंतर्गत सात दिवसीय जागरूकता हेतु अंतर्राज्जीय कृषक प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत किसानों के दल को कलेक्ट्रेट परिसर सें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा किसानों कों प्रतिष्ठित संस्थानों पर नवीन तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जाने की शुभकामनाए दी गई। भ्रमण के दौरान कृषक भारतीय गेहूँ अनुसंधान संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान एवं गुरुकुल प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र पर भ्रमण करेंगे।
उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आत्मा योजना किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की एक केंद्रीय योजना है।
इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती की नई और वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देना, छोटे स्तर के किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें सशक्त करना, पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक व जैविक खेती को बढ़ावा देना है।


