Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » हर मरीज की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुरक्षा तक पहुंच

    हर मरीज की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुरक्षा तक पहुंच

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 18, 2026

    (विश्व रोगी सुरक्षा दिवस विशेष 17 सितंबर 2026)

    अभी हाल ही में समाचारपत्रों में एक खबर पढ़ी थी, कोटा राजस्थान की 15 वर्षीय तन्वी परियानी नामक लड़की गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी, वर्ष 2014 से 13 साल तक एम्स दिल्ली में ऑपरेशन की राह देखते-देखते 1 सितंबर को उसका देहांत हो गया, इन 13 सालों में तन्वी के परिवार के लाखों रूपये खर्च हुए, ऑपरेशन की नई तारीखे मिलती रही, लेकिन ऑपरेशन नहीं हुआ। तन्वी के पिता ने अस्पताल पर दोष लगाया और कहा कि, गरीब हूँ, लेकिन बेटी के मौत के बाद भी न्याय के लिए लड़ता रहूँगा। तन्वी के मौत के बाद एम्स ने इलाज और मौत के मामले की समीक्षा के लिए जाँच समिति गठित की हैं।  

    भारत देश गांवों में बसता है, क्योंकि बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है, लेकिन रोजाना ग्रामीण क्षेत्र में होनेवाली अनेक हृदय विदारक घटनायें इंसानियत को शर्मसार कर देते हैं। मध्यप्रदेश के बालाघाट के आदिवासी क्षेत्र के 30 से ज्यादा बच्चों के मौत की खबरों ने विचलित कर दिया, ऐसी दुखद घटनायें स्वास्थ्य सुविधा सुरक्षा पर सीधे सवाल खड़े करती हैं।

    अभी हाल ही में तेलंगाना के कोलमगुडा ग्रामीण भाग में सात महीने की गर्भवती महिला गंभीर रूप से बीमार पड़ गई, खराब सड़क और कोई सुविधा न होने के कारण गांव के लोगों ने उफनती हुयी नदी पार करके कामचलाऊ स्ट्रेचर बनाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। यह केवल एक घटना नहीं है, रोजाना ऐसी अनेक घटनाएं गांवों में घटित होती है, बहुत से भागों में सड़कें तक नहीं होती, कि स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच सकें। वक्त पर उपचार न मिलने के कारण हर साल बड़ी संख्या में लोग जान गवाते हैं। ग्रामीण भागों के स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी तो अक्सर बनी ही रहती है, अत्याधुनिक सेवा-सुविधा तो जैसे सपना ही हैं।

    हर साल 17 सितंबर को दुनियाभर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा मिलें, इसलिए विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता हैं। इस साल 2026 की थीम “गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल” है एवम इसका आधिकारिक नारा “जीवन के लिए सुरक्षित देखभाल” यह हैं। भारत देश में मरीज सुरक्षा के सामने स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे पर अत्यधिक बोझ, कर्मचारियों की भारी कमी, अत्याधुनिक संसाधनों की कमी और रोगी-सेवा प्रदाता के बीच उच्च अनुपात जैसी बड़ी चुनौतियां हैं। हमारे देश में जनसंख्या के मुकाबले स्वास्थ्य चिकित्सकों की भारी कमी है, भले ही महानगरों और शहरों में पांच सितारा होटल जैसे नवनवीन निजी अस्पतालों का शुभारंभ हो रहा है, सरकार की ओर से भी चिकित्सा सेवा को मजबूत बनाने में जोर दिया जा रहा है, फिर भी अत्यधिक बढ़ती बीमारियां देश की आबादी पर तेजी से शिकंजा कस रही है, इसमें  गरीब और मध्यम वर्ग विशेषत ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को संघर्ष करना पड़ता हैं। एम्बुलेंस के लिए पैसे न होने के कारण अपनों के लाशों को कंधे पर ढोते परिजन को हमने बहुत बार देखा हैं।

    सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में हुई कुल मौतों में से लगभग आधी मौतें किसी प्रशिक्षित व्यावसायिक की मेडिकल देखरेख के बिना हुईं। 2024 में ऐसी मौतों का हिस्सा 45.5 प्रतिशत था, जो 2020 में दर्ज 18 फीसदी से दोगुने से भी ज़्यादा है और 2021 से यह कुल मौतों के लगभग आधे के बराबर बना हुआ हैं। इस श्रेणी में वे लोग शामिल हैं जिन्हें मृत्यु के समय कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिली, या जिनकी देखभाल केवल एक अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा की गई थी। 2024 में, प्रशिक्षित चिकित्सा देखभाल के बिना होने वाली मौतों का अनुपात ग्रामीण क्षेत्रों में काफी अधिक, 48.9 प्रतिशत, शहरी क्षेत्रों में, 36.1 फीसदी था।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन अनुसार, स्वास्थ्य देखभाल के दौरान हर 10 में से लगभग 1 मरीज़ को नुकसान पहुँचता है और असुरक्षित देखभाल के कारण हर साल 30 लाख से ज़्यादा मौतें होती हैं। कम और मध्यम आय वाले देशों में, असुरक्षित देखभाल के कारण हर 100 में से 4 लोगों की मौत हो जाती हैं। 50 फीसदी से ज़्यादा नुकसान को रोका जा सकता है, इस नुकसान का आधा हिस्सा दवाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण होता हैं। कुछ अनुमानों के अनुसार, प्राइमरी और एम्बुलेटरी सेटिंग्स में हर 10 में से 4 मरीज़ों को नुकसान पहुँचता है, जबकि इस नुकसान में से 80 फीसदी तक को रोका जा सकता हैं। जैसे :- दवा से जुड़ी गलतियाँ, असुरक्षित सर्जिकल प्रक्रियाएँ, हेल्थ केयर से जुड़े संक्रमण, जाँच या डायग्नोसिस में गलतियाँ, मरीज़ का गिरना, प्रेशर अल्सर, मरीज़ की गलत पहचान, असुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन और वीनस थ्रोम्बोएम्बोलिज्म। मरीज़ को होने वाले नुकसान से ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में कमी आ सकती हैं। ग्लोबल स्तर पर, इस नुकसान की अप्रत्यक्ष लागत हर साल खरबों अमेरिकी डॉलर होती हैं।

    हेल्थवॉइस – मेडिसर्कल मीडिया वेंचर जर्नल में प्रकाशित रिसर्च कहती है कि, दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जटिल स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में से एक होने के नाते, भारत पर इस बोझ का एक बड़ा हिस्सा हैं। 18वीं सालाना मेडलीगल रिव्यू के अनुसार, अकेले 2025 में भारत में मेडिकल लापरवाही के 65,000 मामले दर्ज किए गए। ऐसे मामलों से सामने आए जोखिम एक बड़ी वैश्विक समस्या को दर्शाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि, असुरक्षित मेडिकल देखभाल के कारण हर साल अनुमानित 138 मिलियन मरीज़ों को नुकसान पहुँचता हैं।

    आजकल हर क्षेत्र में नकली उत्पाद की भरमार है, दवा बाजार भी इससे अछूता नहीं। नकली दवाओं का साम्राज्य तेजी से फलफूल रहा हैं। नकली दवाओं के नेटवर्क और उत्पादन में तेज़ी से हो रही बढ़ोतरी के कारण, नकली दवाओं को रोकने वाली पैकेजिंग का ग्लोबल मार्केट 2026 में 129 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया। महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाओं का जखीरा मिलने की वारदातें भी हो चुकी हैं। कुछ समय पहले ही सरकारी नागपुर मेडिकल महाविद्यालय व अस्पताल में यह पुष्टि हुई थी।

    एक दौर था, जब चिकित्सक हाथों की नब्ज, आंखे, जबान देखकर ही बीमारियों का पता लगाते थे, शायद ही कभी टेस्ट करते थे। लेकिन आज चिकित्सालय में जाने पर अधिकतर बार पहले टेस्ट लिखकर दिया जाता है, फिर रिपोर्ट आने पर इलाज होता हैं। बहुत बार तो टेस्ट कहा करना और दवा कहा से लेना है यह भी तय होता हैं। चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में सेवा देने के बजाय निजी अस्पतालों में कार्य को प्राथमिकता देते हैं। अधिकतर पाश्चिमात्य और विकसित देशों में चिकित्सक को कड़े कानून के तहत पूरी ईमानदारी और कौशल से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने पड़ते है, मरीज के इलाज के दौरान थोडी सी भी गलती या लापरवाही पर चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका लाइसेंस जप्त किया जाता है और सजा दी जाती हैं। लेकिन हमारे देश में इलाज के दौरान होनेवाली लापरवाही पर ऐसी जवाबदेही तय नहीं है जो पारदर्शकता दर्शाये।

    बाकी क्षेत्रों की तरह ही स्वास्थ्य क्षेत्र में भी धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, जालसाजी और अनैतिकता की घटनाओं के बारे में खबरें देखने-सुनने को मिलती हैं। सोशल मीडिया के दौर में तो आये दिन इस क्षेत्र के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन दुनिया में केवल यही एक ऐसा क्षेत्र है, जहां चिकित्सक को अमूल्य जान बचानेवाले भगवान का दर्जा दिया जाता हैं। हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बेहद सहज ढंग से मिलनी चाहिए। केवल पैसों की कमी की वजह से किसी भी मासूम को जान गवाना ना पड़े। ग्रामीण, दूर-दराज, पिछड़े इलाकों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं की पकड़ मजबूत होनी चाहिए। सबको स्वास्थ्य सुविधा का अधिकार है, तो हर एक तक उसकी पहुंच भी होनी चाहिए।

    लेखक – डॉ. प्रितम भि. गेडाम (महाराष्ट्र सरकार से सम्मानित लेखक)

    विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleडीएम ने अंतर्राज्जीय कृषक प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम हेतु किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    Next Article सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम के जन्मदिन व विश्वकर्मा जयंती पर बांटे गए टूलकिट, डेमो चेक
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    गीता के उपदेशों में ही निहित है आज की जटिल समस्याओं का समाधान : आध्यात्मिक गुरु करिश्मा गोयनका

    September 16, 2026

    हिन्दी दिवस भाषाई एकता का प्रतीक: पं.राधेश्याम शर्मा

    September 15, 2026

    जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, जिंदादिली से जीने की सीखें कला।

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टॉप न्यूज़

    कुन्दन सोलर पैनल का भव्य शुभारम्भ सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल में राहत के साथ बिजली संकट से भी मिलेगी निजात।

    By P.K. RastogiSeptember 18, 20266

    बस्ती। लोहिया काम्पलेक्स के ब्लॉक-सी में कुन्दन सोलर पैनल  का भव्य शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता…

    अटल प्रेक्षागृह में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ।

    September 18, 2026

    पीएम के जन्मदिवस पर मंत्री संदीप सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल।

    September 18, 2026

    विधायक अनिल त्रिपाठी ने सीएचसी मेंहदावल में मरीजों को बांटे फल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर लिया सेवा का संकल्प।

    September 18, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    कुन्दन सोलर पैनल का भव्य शुभारम्भ सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल में राहत के साथ बिजली संकट से भी मिलेगी निजात।

    September 18, 2026

    अटल प्रेक्षागृह में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ।

    September 18, 2026

    पीएम के जन्मदिवस पर मंत्री संदीप सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल।

    September 18, 2026

    विधायक अनिल त्रिपाठी ने सीएचसी मेंहदावल में मरीजों को बांटे फल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर लिया सेवा का संकल्प।

    September 18, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202633

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.