•पशुओं को चारा,मेडिकल कैंप और मैंरुंड गांवों को राहत की मांग
•शोहरतगढ़ विधानसभा में किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु दिया ज्ञापन।
सिद्घार्थनगर। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में शोहरतगढ़ विधानसभा के गेंगटी गांव में बाढ़ प्रभावित किसानों ने अपनी फसलों के नुकसान के संदर्भ में राहत एवं मुआवजा हेतु कार्यवाहक उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ माधवेंद्र प्रताप सिंह (तहसीलदार) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित किसानों ने सौ एकड़ से अधिक फसल नुकसान के लिए सरकारी मुआवजा की मांग की।
इस अवसर पर मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि अभी तक प्रशासन की ओर से मुआवजा की दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है। जबकि तीन वर्ष पूर्व इसी प्रकार बाढ़ की स्थिति के कारण प्रभावित किसानों को सरकारी राहत मिल चुकी है। ऐसे में उन्होंने तहसीलदार शोहरतगढ़ से बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखा चारा, लोगों को बिजली की आपूर्ति, मेडिकल कैंप की सुनिश्चिता सहित मैंरुंड गांवों में आवागमन मार्ग दुरुस्त कराने का भी आग्रह किया। साथ ही अविलंब रिपोर्ट लगवाकर पीड़ित किसानों को समुचित मुआवजा दिए जाने के लिए अपील किया।
जिससे आम जन का जीवन आसान हो सके।
कार्यवाहक SDM (तहसीलदार) शोहरतगढ़ ने इस संदर्भ में जल्द ही मदद किए जाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी सगोपाल फौजी, शकील शाह जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक,मो. जावेद खान प्रदेश सचिव ,जोनल प्रभारी राकेश दूबे, जिला सचिव लवकुश सैनी, मझवन बूथ प्रभारी शफीक, रहमत अली, शहाबुद्दीन, सोमई,संदीप साहनी जी सहित अन्य साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


