Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » भक्ति के सुरों से गूंजा गोपाल मंदिर, वामन भगवान की महिमा में झूमे श्रद्धालु।

    भक्ति के सुरों से गूंजा गोपाल मंदिर, वामन भगवान की महिमा में झूमे श्रद्धालु।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 28, 2026

    मथुरा। श्री वामन भगवान महोत्सव समिति एवं नारायण दास धर्मशाला ट्रस्ट, गोपाल मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में जयसिंहपुर स्थित गायत्री तपोभूमि के सामने नारायण दास धर्मशाला ट्रस्ट, गोपाल मंदिर में भव्य भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों और भगवान वामन की महिमा के गुणगान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे और भगवान वामन के जयकारों से आयोजन स्थल गूंजता रहा।

    कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक श्याम शर्मा, मुख्य संरक्षक रामगोपाल शर्मा, संरक्षक संजय शर्मा पिपरोनिया, कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल एवं दीपक सिंघल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा तथा उपाध्यक्ष विजय शर्मा, आशीष शर्मा, अजय शर्मा एवं कुलदीप ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। भगवान वामन का चरित्र धर्म, सत्य, मर्यादा और त्याग का संदेश देता है। समिति का प्रयास रहेगा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जाए।

    मुख्य संरक्षक रामगोपाल शर्मा ने कहा कि भक्ति और संस्कृति से जुड़े आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। भगवान वामन की लीलाएं हमें धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे आयोजनों में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सनातन संस्कृति की मजबूती का प्रतीक है।

    संरक्षक संजय शर्मा पिपरोनिया ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन की सफलता सामूहिक सहयोग और सहभागिता से संभव होती है। समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने कहा कि भजन संध्या केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मन को भगवान की भक्ति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

    कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने कहा कि समिति का उद्देश्य भगवान वामन की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में धार्मिक चेतना एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

    इस अवसर पर संरक्षक घनश्याम हरियाणा, चंद लाल शर्मा (गुरुजी), गजेंद्र शर्मा, राजेंद्र बंसल (भगत जी), सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, चेतन स्वरूप पाराशर, योगेश द्विवेदी, पत्रकार नरेंद्र भारद्वाज, अजय शर्मा, सेवायत राजू पंडित, संरक्षक आनंद बल्लभ गोस्वामी, अजय शर्मा लाला, ज्ञानेंद्र दीक्षित, अर्जुन पंडित, आचार्य निर्मल, सर्वेश चतुर्वेदी, राकेश पाठक, डॉ. जमुना शर्मा, डॉ. उमा शर्मा, राहुल शर्मा, मनु ऋषि त्रिवेदी, दाऊ दयाल पंडा, हरि वर्षा कौशल, विनीत द्विवेदी, रुचि द्विवेदी, अनीता हरियाणा, कल्पना सारस्वत, शशि शर्मा, मीना, मनीष शर्मा, युगल लवानिया, नारायण शर्मा, दिवाकर आचार्य, मुकुंद पंडा, उषा सोलंकी, ममता भारद्वाज, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleआरोपों की राजनीति पर भाजपा का पलटवार, चुनाव आयोग के पक्ष में रखे तथ्य।
    Next Article *फरह ब्लॉक में आयोजित हुआ सेवा संकल्प कार्यक्रम।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    19 देशों के भक्तों ने किया श्रीकृष्ण संकल्प रजत शिला का पूजन।

    September 29, 2026

    भगत सिंह ने युवाओं को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी।

    September 29, 2026

    मथुरा रिफाइनरी में आपदा पूर्वाभ्यास, आपात तैयारियों को परखा।

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    औरैया

    पीडीए जन पंचायत में रंजना पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

    By P.K. RastogiSeptember 29, 20262

    •कुदरकोट के नंदपुर में नुक्कड़ सभा, ग्रामीणों से एकजुटता की अपील रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी औरैया।…

    थाना बेला में डीएम-एसपी का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

    September 29, 2026

    चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों पर भाजपा का पलटवार।

    September 29, 2026

    आंगन मिलन कार्यक्रम में आदर्श ठाकुर ने किया मातृशक्ति से संवाद।

    September 29, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पीडीए जन पंचायत में रंजना पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

    September 29, 2026

    थाना बेला में डीएम-एसपी का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

    September 29, 2026

    चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों पर भाजपा का पलटवार।

    September 29, 2026

    आंगन मिलन कार्यक्रम में आदर्श ठाकुर ने किया मातृशक्ति से संवाद।

    September 29, 2026
    Most Popular

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 202662

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202639

    पीडीए जन चौपाल में सामाजिक न्याय और एकता का संदेश।

    September 28, 202634

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202634
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.