दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे जपुजी साहिब, चौपई साहिब और सुखमनी साहिब के पाठ, शाम 6:45 बजे होगी समाप्ति
मथुरा। राधानगर गुरुद्वारा साहिब में शनिवार, 10 अक्टूबर को गुरबाणी जप-तप समागम एवं चौपहरा साहिब का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राधानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और समस्त स्त्री साध संगत ने समूह नानक नाम लेवा संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरबाणी का श्रवण करने की अपील की है।
समागम दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम अरदास के उपरांत जपुजी साहिब, चौपई साहिब और सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे। कार्यक्रम की समाप्ति शाम 6:45 बजे होगी। इसके बाद संगत के बीच यथायोग्य प्रसाद वितरित किया जाएगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त गुरु प्यारी साध संगत से विनम्र निवेदन किया है कि वे समय से गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समागम में अपनी हाजिरी भरें और गुरबाणी का श्रवण कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।
विनीत: समस्त राधानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री साध संगत, राधानगर, मथुरा।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। 🙏


