•सुखमनी साहिब के पाठ के साथ होगा गुरबाणी कीर्तन, संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरतेगा।
मथुरा। श्री गुरु पर्व के पावन अवसर पर रविवार, 29 नवंबर को एमआर नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर में गुरबाणी कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार किया जा रहा है। आयोजकों ने समस्त साध संगत से परिवार सहित पहुंचकर गुरु पर्व की खुशियों में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे से 9:30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब के पाठ से होगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरबाणी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त संगत से समय पर पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन का श्रवण करने और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की विनम्र अपील की है।
स्थान: कम्युनिटी सेंटर, एमआर नगर, मथुरा।


