मथुरा। राधा नगर गुरुद्वारा साहिब में गुरुबाणी जप-तप समागम एवं चौपहरा साहिब का आयोजन रविवार, 27 सितंबर को किया जाएगा। समागम में समूह नानक नाम लेवा गुरु प्यारी साध संगत को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
राधा नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समस्त स्त्री साध संगत की ओर से जारी अपील के अनुसार समागम दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की शुरुआत अरदास के बाद जपुजी साहिब के पाठ से होगी। इसके पश्चात चौपई साहिब एवं सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे। समागम की समाप्ति शाम 5:45 बजे होगी।
समाप्ति के उपरांत संगत के लिए यथायोग्य प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरुबाणी का श्रवण करने और गुरु चरणों में हाजिरी भरने की अपील की है।
विनतीकर्ता: राधा नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समस्त स्त्री साध संगत, राधा नगर, मथुरा।


