-जिला पंचायत अध्यक्ष को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी, मनोनयन को राजनीतिक कद और संगठनात्मक सक्रियता का मिला सम्मान, समर्थकों में उत्साह
रिपोर्ट: मयंक तिवारी।
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जगह-जगह से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया।
कमल सिंह दोहरे को मिली इस नई जिम्मेदारी को संगठन में उनकी सक्रियता, राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण की अहमियत के रूप में देखा जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कमल सिंह दोहरे की संगठन में पदोन्नति से उनके समर्थकों का उत्साह और बढ़ा है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से अनुसूचित मोर्चा को क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी और संगठन का जनाधार विस्तार पाएगा। मनोनयन को लेकर क्षेत्रीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।


