के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कृषि भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
किसान दिवस में उप कृषि निदेशक के द्वारा जनपद मे वर्तमान समय में चल रहे बीज बुकिंग की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि बीच बुकिंग यूपीएग्रीकल्चर की साइट पर की जा रही है।
किसान दिवस में उपस्थित किसान एवं किसान यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा निम्न प्रकार से समस्याऐं प्रस्तुत की गयी। श्री राजेंद्र राय के द्वारा ओनबिलाई एवं गजाधरपुर में संचालित समिति पर रास्ता नहीं है की समस्या उठाई गई जिसमें जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
श्री राजेंद्र राय के द्वारा दूसरी समस्या महुली समिति पर की गई कब्जा को हटवाने के उपरान्त निर्माण करा कर चालू करने की मांग की गयी, उनके द्वारा इस वर्ष धान ख़रीद केंद्र का स्थापन दूरी के अनुसार किए जाने की माँग की गई एवं धान ख़रीद का औसत व लक्ष्य बड़ाए जाने की माँग की गई।
रामदास ग्राम कथैचा विकासखंड नाथनगर के द्वारा समस्या बताई गई की तिलठा माइनर का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है। सुरेंद्र राय द्वारा इफको से प्रश्न किया गया कि जनपद में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव किस क्षेत्र में किया जा रहा है।
आशीष कुमार वर्मा इफको के द्वारा अवगत कराया गया कि ड्रोन से छिड़काव 130 एकड़, लगभग 130 किसान के प्रक्षेत्रों पर नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया किया।
किसान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र राय सहित सम्मानित किसान बन्धु आदि उपस्थित रहे।


