•03 निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 16 मुख्य आरक्षी और 43 आरक्षियों को मिली नई तैनाती।
बस्ती। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत 03 निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 16 मुख्य आरक्षी एवं 43 आरक्षियों, कुल 92 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया।
स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को उनकी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरण के बाद संबंधित थानों एवं इकाइयों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
•देखें जारी लिस्ट में शामिल नाम व उनके नवीन तैनाती स्थल



