•दो थानाध्यक्षों समेत 31 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प्रभारी भी इधर से उधर
•फफूंद से अजय कुमार बने ऐरावाकटरा के थानाध्यक्ष, गंगादास गौतम को एसपी का वाचक बनाया गया
रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी
औरैया। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने दो थानाध्यक्षों समेत कुल 31 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उप निरीक्षकों और थानों में तैनात उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार थानाध्यक्ष फफूंद अजय कुमार को थानाध्यक्ष ऐरावाकटरा बनाया गया है, जबकि ऐरावाकटरा के थानाध्यक्ष गंगादास गौतम को पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है। चौकी प्रभारियों में अभय प्रताप सिंह को अटसू से याकूबपुर, आनंद कुमार को हरचन्द्रपुर से बरौनाकला और योगेन्द्र सिंह को अनन्तराम से बदनपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कुदरकोट में वरिष्ठ उप निरीक्षक रहे शम्भूनाथ को वरिष्ठ उप निरीक्षक अयाना की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्वासुजान चौकी प्रभारी संतोष कुमार को महिला थाना भेजा गया है, जबकि ककोर चौकी प्रभारी आनंद कुमारी को थाना ऐरावाकटरा और मेडिकल चौकी प्रभारी सोनी रावत को थाना सहार में तैनाती दी गई है।
थाना स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। मदन गोपाल को दिबियापुर से थाना बेला, योगेन्द्र सिंह को सहायल से अयाना, बालेन्द्र कुमार को ऐरावाकटरा से अजीतमल और शिशुपाल को औरैया से थाना सहार भेजा गया है। वहीं मुकेश राना को थाना औरैया से बिधूना, विनोद सचान को बिधूना से अजीतमल, अब्दुल सत्तार को सहार से औरैया, ब्रजराज सिंह को अजीतमल से सहायल तथा रामबहादुर को अछल्दा से थाना औरैया स्थानांतरित किया गया है। मो. शकील खान को फफूंद से बेला, प्रेमकुमार सिंह को फफूंद से औरैया तथा सुधर सिंह को फफूंद से अजीतमल भेजा गया है।
इसके अलावा थाना अछल्दा में तैनात मेवालाल को पुलिस लाइन, राजीव कुमार को दिबियापुर से पुलिस लाइन, शशिभाल चौरसिया को अछल्दा से पुलिस लाइन, ब्रिजेन्द्र पाल सिंह और तेजबहादुर सिंह को फफूंद से पुलिस लाइन, राजेन्द्र प्रसाद को बेला से पुलिस लाइन, ब्रजेश कुमार को अछल्दा से पुलिस लाइन, सुभाष को बिधूना से पुलिस लाइन तथा ब्रजानन्द को बेला से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं शकील अहमद को थाना औरैया से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने स्थानांतरण सूची में शामिल सभी उप निरीक्षकों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को थानों की कार्यप्रणाली में सुधार, चौकी स्तर पर पुलिसिंग को सक्रिय बनाने और जनपद की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

