रिपोर्ट : संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। नगर विकास कर्मचारी परिषद् उत्तर प्रदेश में सैय्यद हसन ताकीब रिजवी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस पद पर नियुक्त होने की खबर से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
डुमरियागंज नगर पंचायत कार्यालय में तैनात सैय्यद हसन ताकीब रिजवी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर परिषद् के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उन्होंने परिषद् के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट होकर कर्मचारी हित में काम करने की अपील भी की।सैय्यद हसन ताकीब रिजवी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कर्मचारियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर महंथ मिश्रा, अर्पित द्विवेदी, राजेश जायसवाल, विवेक, राम गोपाल, रतन, संतोष, शंभू, रजनीश, विकास, शब्लू, हैदर, शिवा, राजू कन्नौजिया सहित कई कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।


