👉 समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे न्याय – मा0 जनपद न्यायाधीश।
👉 न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहे – चंद्र मोहन श्रीवास्तव।
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आज संतकबीर एकेडमी मगहर में मेगा/वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 434 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। कुल 38 विभाग ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मा0 जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहे बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के द्वार तक पहुंचे। इसी पावन उद्देश्य के साथ आज का यह शिविर आयोजित है। विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य केवल परामर्श देना नही, बल्कि सहायता पहुंचाना भी है। उन्होंने अपने कर कमलों से प्रमाण पत्र, चेक सहायता और किट वितरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर जिला व सत्र न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके अमूल्य सहयोग की प्रशंसा किया। अपर
जिला जज पाक्सो एक्ट कृष्ण कुमार ने कहा कि लाभार्थियों को उपस्थिति विभिन्न विभागों के सक्रियता का परिणाम है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलनी चाहिए। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डायल 15100, लोक अदालत, प्री लिटिगेशन, मध्यस्थता, न्याय मार्ग एप के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि विधिक सहायता तथा नागरिक सुरक्षा का समन्वय के प्रति न्यायालय व प्रशासन गंभीर है। लोगों को पुलिस के सहयोग को तत्परता पूर्वक प्राप्त करनी चाहिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुश्री अनन्या साह ने कहा कि न्याय सबके लिए, सहायता हर द्वार तक केवल नारा नही हमारा संकल्प है। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अली, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी, अपर जिला जज प्रथम गजेंद्र सिंह, अपर जिला जज एससीएसटी एक्ट चंद्र मोहन श्रीवास्तव, अपर जिला जज पाक्सो एक्ट कृष्ण कुमार, अपर जिला जज फास्ट ट्रैक द्वितीय दिव्यानंद, अपर जिला जज फास्ट ट्रैक प्रथम सुनील कुमार सिंह, सीजेएम चेतना त्यागी, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय,
सिविल जज जूनियर डिवीजन अशोक कसौधन, जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी रुक्मणी वर्मा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।


