Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे नौ हजार रुपये।

    पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे नौ हजार रुपये।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 17, 2026

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के मानदेय में तीन हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। अब पंचायत सहायकों को छह हजार रुपये के स्थान पर नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इस तरह उनके मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

    इसके साथ ही पंचायत सहायकों को सेवा सुरक्षा, कैशलेस उपचार और महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

    पंचायत सहायकों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता के बाद पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पंचायत सहायकों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके बाद प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रेस वार्ता कर पंचायत सहायकों के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी दी गई।

    अभी पंचायत सहायकों को मानदेय राज्य वित्त आयोग की धनराशि से दिया जाता है। अब मंत्रिमंडल से स्वीकृति लेकर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके बाद नौ हजार रुपये का मानदेय सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। इसका लाभ प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को मिलेगा।

    पंचायत सहायकों की सेवा सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अपने स्तर से किसी पंचायत सहायक को नहीं हटा सकेंगे। पंचायत सहायक को हटाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी और इसी समिति के स्तर से हटाने का निर्णय लिया जा सकेगा।

    आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे। कार्रवाई के दौरान जिन पंचायत सहायकों को हटाया गया है, उन्हें दोबारा बहाल किया जाएगा। महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा देने के साथ ही सभी पंचायत सहायकों को उपचार के लिए कैशलेस सुविधा का लाभ भी मिलेगा।

    अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायत सहायकों के प्रतिनिधियों से पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर पर लिए गए फैसलों की जानकारी मिलने के बाद पंचायत सहायकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। प्रतिनिधि मंत्री के साथ हुई प्रेस वार्ता में भी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleकलवारी में लगी ‘उर्वरक की पाठशाला’, किसानों को दिया संतुलित खाद का संदेश।
    Next Article लखनऊ-कानपुर के बाद अब सभी 75 जिलों में पहुंचेगा भारत टैक्सी मॉडल, गांवों तक मिलेगी बाइक-ऑटो-कैब सुविधा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के बदलाव का जिक्र, योगी बोले- माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त।

    September 17, 2026

    लखनऊ-कानपुर के बाद अब सभी 75 जिलों में पहुंचेगा भारत टैक्सी मॉडल, गांवों तक मिलेगी बाइक-ऑटो-कैब सुविधा।

    September 17, 2026

    कलवारी में लगी ‘उर्वरक की पाठशाला’, किसानों को दिया संतुलित खाद का संदेश।

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के बदलाव का जिक्र, योगी बोले- माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त।

    By P.K. RastogiSeptember 17, 20261

    गोरखपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में…

    लखनऊ-कानपुर के बाद अब सभी 75 जिलों में पहुंचेगा भारत टैक्सी मॉडल, गांवों तक मिलेगी बाइक-ऑटो-कैब सुविधा।

    September 17, 2026

    पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे नौ हजार रुपये।

    September 17, 2026

    कलवारी में लगी ‘उर्वरक की पाठशाला’, किसानों को दिया संतुलित खाद का संदेश।

    September 17, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के बदलाव का जिक्र, योगी बोले- माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त।

    September 17, 2026

    लखनऊ-कानपुर के बाद अब सभी 75 जिलों में पहुंचेगा भारत टैक्सी मॉडल, गांवों तक मिलेगी बाइक-ऑटो-कैब सुविधा।

    September 17, 2026

    पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे नौ हजार रुपये।

    September 17, 2026

    कलवारी में लगी ‘उर्वरक की पाठशाला’, किसानों को दिया संतुलित खाद का संदेश।

    September 17, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202633

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.