रिपोर्ट: अरुण कुमार।
बस्ती। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कोर्ट एरिया बस्ती में समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नागेंद्र कुमार ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने आयुर्वेद को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जगदीश शुक्ला ने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में आयुर्वेद ने लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार प्रदान किया। वहीं डॉ. वी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद में वर्णित आहार-विहार, योग, मौसमी फल-सब्जियों और घरेलू मसालों का नियमित उपयोग स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आंवला, आम, सहिजन, एलोवेरा और पीपल के पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. नागेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र बहादुर, डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. वर्षा शुक्ला, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. इंद्र बहादुर, डॉ. अरुण मौर्य, आर.पी. सिंह, आशुतोष पाण्डेय, अंकुरम यादव, नूर बाबू, खुशबू वर्मा, त्रिलोकी, मिथलेश पाण्डेय, मंजूलता ओझा, सावित्री विद्यार्थी, पूनम यादव, अमरेंद्र शुक्ला, कमलेश कुमार और योगेंद्र मिश्रा सहित कई रहे।


