ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS 4.0) के शुभारंभ कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि UPITS के माध्यम से नया उत्तर प्रदेश अपने Product, Potential और Innovation को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो में बढ़ता फुटफॉल प्रदेश के प्रति बढ़ते Global Trust का परिचायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि UPITS के माध्यम से प्रदेश के कारीगरों के हुनर को बाजार, युवाओं के Innovation को अवसर, MSME के सामर्थ्य को विस्तार और अन्नदाता के परिश्रम को नई पहचान मिल रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, उद्यमियों और नवाचार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में UPITS एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आया है।२


