Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » ई-सिम के सहारे विदेश से चल रहा था ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खेल, लखनऊ साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क का किया भंडाफोड़।

    ई-सिम के सहारे विदेश से चल रहा था ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खेल, लखनऊ साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क का किया भंडाफोड़।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 29, 2026

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन “CYVAJRA” के तहत लखनऊ साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि भारतीय नागरिकों के पहचान दस्तावेजों और ई-केवाईसी का दुरुपयोग कर फर्जी ई-सिम तैयार किए जाते थे, जिन्हें कंबोडिया सहित विदेशों में सक्रिय साइबर अपराधियों को बेचा जाता था। इन ई-सिम के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड, ट्रेडिंग फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा था। मामले में पुलिस ने 70 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए 35 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं।

    पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देशन, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस उपायुक्त (अपराध) अनिल कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) किरन यादव के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

    पुलिस के अनुसार पीड़ित को फोन कर खुद को एटीएस पुणे का अधिकारी बताया गया और मनी लॉन्ड्रिंग सहित गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर 16 जुलाई से 22 जुलाई तक लगातार वीडियो कॉल के माध्यम से मानसिक दबाव बनाया गया। तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर पीड़ित को अपनी बैंक जमा राशि और एफडी विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया गया। भय और दबाव में आकर पीड़ित ने कुल 70 लाख रुपये चार अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन बैंक खातों में जमा 35 लाख रुपये फ्रीज करा दिए।

    विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जिस मोबाइल नंबर से पहली कॉल की गई थी, उसकी जांच की गई। पता चला कि संबंधित सिम लखनऊ के एक अधिकृत पॉइंट ऑफ सेल से जारी किया गया था। जब सिम धारक का सत्यापन किया गया तो वह बेहद सामान्य और गरीब व्यक्ति निकला, जिसे यह तक जानकारी नहीं थी कि उसके नाम पर जारी सिम का उपयोग अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध में किया जा रहा है।

    जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार रावत अधिकृत जियो सिम विक्रेता था। उसका संपर्क एयरटेल सेवा प्रदाता ईशु यादव से था, जिसने उसे बड़ी संख्या में ब्लैंक एयरटेल सिम उपलब्ध कराए थे। सुमित नया जियो सिम लेने या मोबाइल नंबर पोर्ट कराने आने वाले ग्राहकों से तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर दो बार ई-केवाईसी कराता था। एक सिम ग्राहक को दे दिया जाता था, जबकि उसी ग्राहक के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दूसरा एयरटेल सिम गुप्त रूप से सक्रिय कर लिया जाता था। बाद में इन सिम को ई-सिम में बदलने के लिए एक्टिवेशन क्यूआर कोड तैयार किए जाते थे।

    पुलिस के अनुसार सुमित प्रत्येक सक्रिय ई-सिम 325 रुपये में मुख्य सरगना प्रवीण श्रीवास्तव उर्फ अमित को बेचता था। प्रवीण इन ई-सिम को टेलीग्राम के माध्यम से विदेशी साइबर अपराधियों को लगभग 50 यूएसडीटी प्रति ई-सिम की दर से उपलब्ध कराता था और भुगतान क्रिप्टोकरेंसी के जरिए प्राप्त करता था। जांच में उसके क्रिप्टो वॉलेट से 144 यूएसडीटी भी बरामद हुए हैं।

    विवेचना में यह भी सामने आया कि भारतीय मोबाइल नंबरों का उपयोग कंबोडिया में बैठे साइबर अपराधी भारत में सक्रिय होने का आभास देने के लिए करते थे, जिससे वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों और दूरसंचार सत्यापन प्रणाली को भ्रमित कर डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी, ट्रेडिंग फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देते थे।

    साइबर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 105 सिम कार्ड, पांच खुले सिम पैकेट, विभिन्न मोबाइल नंबरों और ई-सिम से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड, टेलीग्राम चैट, क्रिप्टो वॉलेट तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण श्रीवास्तव उर्फ अमित, जिसे गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया है, तथा सुमित कुमार रावत, जो सिम विक्रेता के रूप में कार्यरत था, शामिल हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, विदेशी संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

    साइबर पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि भारत में “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी व्यवस्था नहीं है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी, एटीएस या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर धमकाए या धनराशि स्थानांतरित करने का दबाव बनाए तो उसकी बातों पर विश्वास न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा नया सिम लेते समय अपने केवाईसी और ओटीपी की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleगुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी का बड़ा संदेश: भारत की प्रगति रोकने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान, सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय एकता पर दिया जोर।
    Next Article कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम व सीओ ने लिया जायजा, भदेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.