Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 7, 2026
    •पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप।

    बस्ती। वाल्टरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष रहे स्वर्गीय सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में बस्ती पुलिस ने कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह पर लोगों को कथित तौर पर भावनात्मक और मानसिक दबाव में लेकर ब्लैकमेल करने तथा उनसे रकम वसूलने के आरोप हैं।

    पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बस्ती परिक्षेत्र की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया गया। पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त 2026 को सूर्य प्रकाश सिंह ने बस्ती कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक के पुत्र संदीप सिंह की तहरीर पर 5 सितंबर को थाना कोतवाली बस्ती में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 3(5) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 387/2026 दर्ज किया गया था।

    सदर अस्पताल चौराहे से तीनों गिरफ्तार

    पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने 6 सितंबर की सुबह करीब 7:55 बजे सदर अस्पताल चौराहे के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार आरोपियों में प्रियंका चौधरी (32) पत्नी महेंद्र चौधरी, निवासी बावनपार, थाना पैकोलिया, मूल निवासी गंधार, थाना वाल्टरगंज, बस्ती; रामनयन चौधरी पुत्र संपत चौधरी, निवासी गंधार, थाना वाल्टरगंज और विजय प्रकाश यादव पुत्र भरतराम, निवासी पिपरा काजी, थाना पैकोलिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार विजय प्रकाश यादव पेशे से अधिवक्ता है।

    वीडियो कॉल और रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेलिंग का आरोप

    पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि प्रियंका चौधरी पूर्व में मुंबई में ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर में काम करती थी। पुलिस के अनुसार वह संपन्न लोगों को अपने जाल में फंसाकर कथित तौर पर ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग करती थी और बाद में इन्हीं रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेलिंग की जाती थी।

    पुलिस का दावा है कि वीडियो कॉल के दौरान हाथ की नस काटकर खून निकलने का दृश्य दिखाकर भी लोगों पर भावनात्मक दबाव बनाया जाता था। इसके बाद कथित तौर पर रकम की मांग की जाती थी। पुलिस के मुताबिक वसूली और कानूनी कार्रवाई की धमकी देने में प्रियंका के पिता रामनयन चौधरी और अधिवक्ता विजय प्रकाश यादव की भूमिका सामने आई है।

    कई लोगों से लाखों रुपये वसूलने का दावा

    पुलिस जांच में अब तक कई लोगों से कथित अवैध वसूली की जानकारी सामने आने की बात कही गई है। इनमें डॉ. उमेश से चार लाख रुपये, अहमद रजा से पांच लाख रुपये और आर्यन दीक्षित उर्फ जितेंद्र दीक्षित से 15 लाख रुपये की वसूली का पुलिस ने दावा किया है।

    पुलिस के अनुसार पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह को भी कथित रूप से लगातार मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ा। मामले की जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सर्विलांस से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।

    अंतिम कॉल की भी जांच

    पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन 13:41 बजे आरोपी विजय प्रकाश यादव ने सूर्य प्रकाश सिंह को अंतिम कॉल की थी। पुलिस का दावा है कि इस कॉल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से मृतक पर बनाए गए कथित मानसिक दबाव की कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस ने इसे आत्महत्या की घटना से जोड़कर जांच आगे बढ़ाई है।

    बोलेरो और तीन मोबाइल बरामद

    गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक बोलेरो वाहन संख्या UP 51 BN 5805 और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद मोबाइल फोन में ब्लैकमेलिंग से संबंधित सामग्री और अन्य साक्ष्य मिले हैं। बोलेरो वाहन को भी कथित रूप से पीड़ितों से वसूली गई रकम से खरीदे जाने की बात जांच में सामने आई है।

    तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जांच कर रही है।

    इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

    कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक जयविन्द सिंह, उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, मुख्य आरक्षी देवेश, आरक्षी किशन सिंह, संतोष कुमार, स्कन्द यादव और राकेश यादव शामिल रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleगर्दन के दर्द और अकड़न को न करें नजरअंदाज।
    Next Article गुरुग्राम ब्रह्माकुमारी आश्रम में हुआ संकल्पित रजत शिला पूजन, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया आशीर्वाद।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    October 28, 2026

    हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कठोर कारावास।

    October 27, 2026

    उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: एडीएम

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    By P.K. RastogiOctober 28, 20260

    रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय के छत्रपति शिवाजी…

    मथुरा में पुलिस विभाग में फेरबदल, दो थानों के प्रभारी बदले।

    October 28, 2026

    टोल प्लाजा के इतने किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा रियायती पास, एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था।

    October 28, 2026

    मिश्रिख तहसील में बैनामे के नाम पर दलाली के आरोप, जांच की मांग।

    October 28, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    October 28, 2026

    मथुरा में पुलिस विभाग में फेरबदल, दो थानों के प्रभारी बदले।

    October 28, 2026

    टोल प्लाजा के इतने किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा रियायती पास, एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था।

    October 28, 2026

    मिश्रिख तहसील में बैनामे के नाम पर दलाली के आरोप, जांच की मांग।

    October 28, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026164

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026107

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.