Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भगवान विष्णु के भक्त के चौकीदार बनने से जुड़ी है अनूठी कथा।

    आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भगवान विष्णु के भक्त के चौकीदार बनने से जुड़ी है अनूठी कथा।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 28, 2026

    •धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने बताया रक्षाबंधन का धार्मिक महत्व, राजा बलि और माता लक्ष्मी की कथा सुनाई

    लाइफस्टाइल और संस्कृति : आज 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रामानुज आश्रम, प्रतापगढ़ के धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

    धर्माचार्य ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के पवित्र बंधन का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से रक्षासूत्र बांधने के साथ ठाकुर जी की पूजा-अर्चना और यथाशक्ति दान-पुण्य करने का भी आह्वान किया।

    उन्होंने बताया कि आज सूर्योदय के बाद से प्रातः 10 बजे तक का समय रक्षा सूत्र बांधने के लिए अति उत्तम है, जबकि दोपहर 1 बजे तक भी रक्षा सूत्र बांधने का विशेष लाभ बताया गया है। रक्षाबंधन अपराह्न व्यापिनी एवं भद्रा रहित पूर्णिमा में मनाया जाता है।

    जब भगवान विष्णु बने राजा बलि के चौकीदार

    धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथा सुनाते हुए बताया कि वामनावतार के समय भगवान विष्णु ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी। भगवान ने दो पग में ही समस्त ब्रह्मांड को नाप लिया और तीसरा पग रखने के लिए राजा बलि से स्थान पूछा। इस पर राजा बलि ने अपना सिर भगवान के चरणों के लिए प्रस्तुत कर दिया।

    राजा बलि की भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें सुतल लोक का राज्य प्रदान किया। राजा बलि ने भगवान से आग्रह किया कि जब वे सुतल लोक में रहें तो उनके द्वार पर सदैव भगवान के दर्शन होते रहें। भगवान ने उनकी इच्छा स्वीकार कर ली और राजा बलि के यहां द्वारपाल के रूप में रहने लगे।

    माता लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी राखी

    धर्माचार्य के अनुसार जब नारद जी ने माता लक्ष्मी को बताया कि भगवान विष्णु सुतल लोक में राजा बलि के यहां द्वारपाल बने हुए हैं, तो माता लक्ष्मी वहां पहुंचीं। उन्होंने श्रावण पूर्णिमा के दिन राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधा।

    राजा बलि ने माता लक्ष्मी को बहन मानकर उनसे मनचाहा वरदान मांगने को कहा। तब माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को सुतल लोक से मुक्त करने का आग्रह किया। राजा बलि ने उनकी बात स्वीकार कर भगवान विष्णु से क्षीर सागर लौटने का अनुरोध किया।

    इसी पौराणिक प्रसंग को रक्षाबंधन की परंपरा से जोड़ा जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और उसके सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करती है।

    धर्माचार्य ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि रिश्तों में प्रेम, विश्वास, त्याग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पर्व को श्रद्धा, सद्भाव और भारतीय संस्कारों के साथ मनाने का आह्वान किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleरक्षाबंधन और राष्ट्रीय खेल दिवस पर उदया इंटरनेशनल स्कूल में विविध कार्यक्रम आयोजित।
    Next Article छाता में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.