Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » तीन महीने से जनता की समस्याओं से गायब महापौर, आज नगर निगम की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक से भी रहे नदारद।

    तीन महीने से जनता की समस्याओं से गायब महापौर, आज नगर निगम की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक से भी रहे नदारद।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 5, 2026

    – आखिर कब तक अपनी जिम्मेदारियों से भागेंगे विनोद अग्रवाल: पंडित यतेंद्र मुकद्दम

    -इस्तीफे की चर्चाओं में सच्चाई है तो भाजपा के जनप्रतिनिधि इस्तीफा सार्वजनिक कर जनता के सामने रखें।

    मथुरा-वृंदावन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पिछले लगभग तीन महीने से महापौर का नगर निगम की जिम्मेदारियों और जनसमस्याओं से दूर रहना बेहद चिंताजनक है। आज नगर निगम की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक में भी महापौर की अनुपस्थिति उनकी कार्यशैली और अपने पद के प्रति जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    पंडित यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि मथुरा-वृंदावन की जनता आज सड़कों की बदहाली, जलभराव, सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे समय में जब जनता को अपने महापौर की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब महापौर का लगातार सार्वजनिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से दूर रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर निगम जैसी महत्वपूर्ण संस्था को नेतृत्वविहीन स्थिति में छोड़ना जनता के साथ अन्याय है।

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक गलियारों में लगातार यह चर्चा सामने आ रही है कि महापौर विनोद अग्रवाल ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। यदि इन चर्चाओं में सच्चाई है और महापौर ने वास्तव में इस्तीफा दिया है तो भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के जिला और महानगर नेतृत्व को तत्काल उस इस्तीफे को सार्वजनिक कर जनता के सामने रखना चाहिए। आखिर जनता को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है? इस्तीफा दिया है तो उसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए और यदि नहीं दिया है तो महापौर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

    पंडित मुकद्दम ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता को जवाब दें कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम की जिम्मेदारी कौन संभाल रहा है? जनता की समस्याओं का समाधान कौन करेगा? आखिर महापौर पिछले तीन महीने से अपनी जिम्मेदारियों से दूरी क्यों बनाए हुए हैं?

    उन्होंने कहा कि महापौर का पद केवल सत्ता और सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा का दायित्व है। यदि कोई व्यक्ति इस जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम नहीं है तो उसे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

    पंडित यतेंद्र मुकद्दम ने मां यमुना की दुर्दशा पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मथुरा की धार्मिक आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं मां यमुना से जुड़ी हुई हैं, लेकिन महापौर की उदासीनता के चलते यमुना की स्थिति में कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के नालों का गंदा पानी लगातार यमुना जी में प्रवाहित हो रहा है। यमुना के घाटों पर भी व्यवस्थाएं बदहाल हैं। श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। मां यमुना की पवित्रता और मथुरा की धार्मिक पहचान के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर नगर निगम प्रशासन और महापौर की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    उन्होंने दो टूक कहा कि जब महापौर जनता की समस्याओं, नगर निगम की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक और मां यमुना की दुर्दशा तक के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, तो फिर उन्हें महापौर की कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार क्या है? मथुरा की जनता अब बहाने नहीं, जवाब चाहती है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जनता को गुमराह करना बंद कर महापौर की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। महानगर कांग्रेस कमेटी इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और मथुरा-वृंदावन की जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleकेएम विश्वविद्यालय में एमबीबीएस 2026 बैच के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का भव्य आयोजन।
    Next Article बस्ती में 26 से 29 नवंबर तक होगा ‘बस्ती खेल संगम’ एवं 15वां बस्ती मैराथन 2026
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    राधानगर गुरुद्वारा साहिब में आज होगा गुरबाणी जप-तप समागम।

    November 5, 2026

    मथुरा में ‘प्रोजेक्ट प्रीटीन्स’ के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सकों के लिए कार्यशाला संपन्न।

    November 5, 2026

    यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर, परशुराम द्वार के नामकरण का प्रस्ताव भी पारित।

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान से साध रहे सियासी समीकरण, सदर सीट पर राधेश दिवाकर की सक्रियता तेज।

    By P.K. RastogiNovember 5, 20264

    -भाजपा की जमीनी ताकत को एकजुट करने में जुटे रेलवे बोर्ड सदस्य, पुराने कार्यकर्ताओं से…

    बार की गरिमा और अधिवक्ता हितों के लिए फिर मैदान में सुनील दुबे, अध्यक्ष पद पर ठोकी दावेदारी।

    November 5, 2026

    बढ़नी चंपा में आयोजित रामलीला में सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक।

    November 5, 2026

    दीपोत्सव की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण।

    November 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान से साध रहे सियासी समीकरण, सदर सीट पर राधेश दिवाकर की सक्रियता तेज।

    November 5, 2026

    बार की गरिमा और अधिवक्ता हितों के लिए फिर मैदान में सुनील दुबे, अध्यक्ष पद पर ठोकी दावेदारी।

    November 5, 2026

    बढ़नी चंपा में आयोजित रामलीला में सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक।

    November 5, 2026

    दीपोत्सव की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण।

    November 5, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026171

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026115

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026109

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.