Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णन।

    श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 6, 2026

    •लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

    •न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष

    रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।

    लखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिवस भगवान श्रीराम के वनवास तथा चित्रकूट प्रवास का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि रामभक्ति, त्याग, तपस्या और लोकमंगल की पावन भूमि है। भगवान श्रीराम के वनवास काल की अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी चित्रकूट भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है।

    सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही श्रीराम कथा में रामभद्राचार्य ने एकश्लोकी रामायण को अशुद्ध बताते हुए कहा कि यह धारणा सही नहीं है कि किसी प्रचलित एक श्लोक में संपूर्ण रामायण समाहित है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के आग्रह पर कि ऐसा एक श्लोक लिखा जाए जिसमें संपूर्ण रामकथा का सार आ जाए, गोस्वामी तुलसीदास ने अयोध्याकाण्ड के तृतीय मंगलाचरण नीलाम्बुजश्यामलकोमलांगम् की रचना की थी। उन्होंने इस श्लोक की विस्तृत व्याख्या करते हुए कहा कि इसमें संपूर्ण रामकथा का सार तत्व निहित है।

    कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने पुनः संकल्प दोहराया कि लखनऊ के लक्ष्मण टीला पर भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर बनकर रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायालय का फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा और लक्ष्मण जी का भव्य मंदिर निर्माण अवश्य होगा। उन्होंने कहा कि हम न्यायालय का सम्मान करते हैं। लक्ष्मण टीला प्रकरण में यदि न्यायालय चाहेगा तो मैं स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि लखनऊ वस्तुतः लक्ष्मण नगरी है। प्रातःकाल गोमती तट पर लक्ष्मण जी का सान्निध्य आज भी अनुभव किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने जाग रहा गोमती तट उर्मिला बिहारी भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

    इस अवसर पर नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम के पीठाधीश्वर जगदाचार्य स्वामी उपेन्द्रानंद सरस्वती, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद अशोक बाजपेयी, राज्य मंत्री स्वतंत्रप्रभार जेपीएस राठौर, विधायक डा. नीरज बोरा, हास्य कवि सर्वेश अस्थाना, समाजसेविका बिन्दू बोरा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी दास, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने गुरुपाद पूजन कर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के उपरांत विपिन मिश्रा, ऊषा जोतवानी, आरआर समूह के अनिल अग्रवाल, रामेश्वर समूह के सुरेन्द्र शुक्ला, उत्सव के महामंत्री राकेश पाण्डेय, रवि तिवारी, सौरव बन्दोपाध्याय, कमलेश्वर सोनी, शिवम श्रीवास्तव, सतीश वर्मा, विभिन्न वार्डों के पार्षद, मण्डल अध्यक्षगण तथा अन्य श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता की। श्रीश्याम परिवार, राधेलाल स्वीट्स, शशिकांत शर्मा और आशीष गुप्ता की ओर से हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित हुआ।

    कथारंभ के पूर्व तुलसीपीठ के आचार्य रामचंद्र दास ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रस्तावित गुरुकुलम् की रूपरेखा रखते हुए श्रद्धालुओं से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरुकुलम् भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। मीडिया प्रभारी डा. एस.के.गोपाल ने बताया कि रविवार को श्रीराम कथा के सप्तम दिवस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मिलित होने की संभावना है। कथा सायं 5 बजे से आरंभ होगी। कथा स्थल पर श्रीश्याम परिवार, मारवाड़ी युवा मंच, एकल अभियान, श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट, उत्सव, बोरा फाउण्डेशन, इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन सहित विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का संचालन संभाला।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ के प्रयासों से सीतापुर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार।
    Next Article जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    October 28, 2026

    उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: एडीएम

    October 27, 2026

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की निगरानी में देर रात तक डटे रहे डीआईजी, डीएम और एसपी।

    October 27, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    By P.K. RastogiOctober 28, 20260

    रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय के छत्रपति शिवाजी…

    मथुरा में पुलिस विभाग में फेरबदल, दो थानों के प्रभारी बदले।

    October 28, 2026

    टोल प्लाजा के इतने किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा रियायती पास, एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था।

    October 28, 2026

    मिश्रिख तहसील में बैनामे के नाम पर दलाली के आरोप, जांच की मांग।

    October 28, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    October 28, 2026

    मथुरा में पुलिस विभाग में फेरबदल, दो थानों के प्रभारी बदले।

    October 28, 2026

    टोल प्लाजा के इतने किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा रियायती पास, एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था।

    October 28, 2026

    मिश्रिख तहसील में बैनामे के नाम पर दलाली के आरोप, जांच की मांग।

    October 28, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026164

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026107

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.