— के.के. मिश्रा, संवाददाता
संत कबीर नगर, 22 सितंबर। शासन के निर्देश के क्रम में 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अनुज मलिक को संत कबीर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, जिले के पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार का स्थानांतरण जिलाधिकारी पीलीभीत के पद पर किया गया है।
नव नियुक्त जिलाधिकारी अनुज मलिक इससे पूर्व गोरखपुर जनपद की खजनी तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में भी जिम्मेदारी संभाली है।

