तैया पुर (मथुरा)। माध्यमिक विद्यालय तैया पुर में जत्था कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा श्री रतन कीर्ति ने बच्चों के चित्रों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन हर विद्यालय में होने चाहिए, जिससे बच्चों का मानसिक विकास हो सके।

