भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, लो वोल्टेज और कटौती से जनता बेहाल।

Spread the love

मिश्रिख, सीतापुर। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मिश्रिख-नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र में लगे विद्युत पोलों पर तिरंगी एलईडी पट्टियां एवं हाईमास्ट लाइटें दिन में भी लगातार जलती रहती हैं। समयानुसार इन्हें बंद न किए जाने से बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है।

लोगों ने आरोप लगाया कि विभिन्न सरकारी विभागों जैसे ब्लॉक, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाना में विद्युत कनेक्शन तो स्वीकृत हैं, लेकिन वहां कार्यरत कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवासों पर कथित रूप से नियमित कनेक्शन नहीं हैं। इसके बावजूद फ्रिज, टीवी, कूलर और एसी जैसे उपकरणों का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली चोरी और अधिक खपत का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें लो वोल्टेज, अघोषित कटौती और अधिक बिजली बिल की समस्या झेलनी पड़ रही है।

मोहल्ला चंदूपुरवा, वार्ड नंबर-21 के निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन फेस की समस्या बनी रहती है। रात के समय शिकायत करने पर भी पावर हाउस में तैनात जिम्मेदार अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते। लोगों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में नियमित और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *