बकरीद को लेकर डीएम-एसपी ने किया संयुक्त भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Spread the love

सीतापुर। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

डीएम और एसपी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *