डॉ. शेख एक बार फिर ‘बेस्ट सेक्सोलॉजिस्ट इन इंडिया’ अवॉर्ड से सम्मानित।

Spread the love

नई दिल्ली। देश के प्रसिद्ध यौन रोग एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. शेख को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में “बेस्ट सेक्सोलॉजिस्ट इन इंडिया” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मिशवा इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित “100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स 2026” अवॉर्ड समारोह में प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम 30 मई को पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए समाज, चिकित्सा, शिक्षा, उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता एवं निर्माता अरबाज खान ने डॉ. शेख को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करते समय पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

अपने संबोधन में डॉ. शेख ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहचान दिलाना है। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 40 वर्षों से वे आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनके अनुसार आयुर्वेद हजारों वर्षों पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें अनेक जटिल बीमारियों के उपचार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

डॉ. शेख ने कहा कि उन्होंने अपने चिकित्सा जीवन में ऐसे अनेक रोगियों का सफल उपचार किया है, जिन्हें अन्य चिकित्सा पद्धतियों में असाध्य माना गया था। उन्होंने बताया कि मधुमेह, किडनी संबंधी समस्याएं, उच्च रक्तचाप, यौन रोग, शीघ्रपतन, शुक्राणुओं की कमी, मोटापा, पेट संबंधी रोग, पथरी, प्रोस्टेट सहित विभिन्न बीमारियों के उपचार में उन्हें सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि लोगों में अब आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इन उपचार पद्धतियों को अपना रहे हैं। डॉ. शेख ने बताया कि उन्होंने देश के विभिन्न शहरों जैसे आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, लखनऊ, ग्वालियर, जयपुर, दिल्ली, फरीदाबाद एवं नोएडा में अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया है, जहां योग्य चिकित्सक मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सक को मरीज की समस्या को अपनी समस्या समझकर उपचार करना चाहिए। यदि रोगी को उसकी बीमारी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं वास्तविक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तो उसके स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

डॉ. शेख ने बताया कि रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2002 में ‘सहार हर्बल फार्मेसी’ की स्थापना की थी, जहां गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक औषधियों का निर्माण किया जाता है। इस कार्य में उनके छोटे पुत्र डॉ. नाजिम अली शेख (बीयूएमएस) भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

समारोह के अंत में डॉ. शेख ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान व्यक्तियों को समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *