रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। पावन अधिकमास के दौरान वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों, संकरी गलियों तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों का गहन जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेम मंदिर के आसपास के क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।