•मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम: चांसलर
•कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आईएमएडी, वी फाइन और क्रेडिटइंस्टा जैसी नामी कंपनियों ने किया चयन
•चांसलर और रजिस्ट्रार ने चयनित विद्यार्थियों को दी बधाई
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। के.एम. यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर कॉर्पाेरेट जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स तथा डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं ने कैंपस प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान आईएमएडी, वी फाइन और क्रेडिटइंस्टा जैसी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया।
केएम विश्वविद्यालय की एमबीए अंतिम वर्ष की छात्राएँ नंदिनी ठाकुर, सुप्रिया, जूली एवं दिया फौजदार तथा एम.कॉम. की छात्रा गीता साहू का चयन शानदार पैकेजेस पर विभिन्न पदों के लिए हुआ है। इसके साथ ही डिप्लोमा (कंप्यूटर साइंस) की छात्राएँ नंदिनी चौहान एवं शिवानी कुंतल तथा बी.कॉम. की छात्राएँ निधि कुंतल एवं श्रेया मिश्रा ने भी अपनी तकनीकी और व्यावसायिक कुशलता का प्रदर्शन करते हुए प्लेसमेंट प्राप्त किया।
कैरियर की शुरुआत के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए भी संस्थान के कई विद्यार्थियों को चुना गया है। इसमें एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएँ शामिल हैं, जिनमें वेदप्रकाश, सपना, खुशी, विवेक, हेमराज, आदित्य, ओजस्वी एवं योगेश चौधरी का चयन विभिन्न नामी संस्थानों में हुआ है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विश्वविद्यालय के चांसलर किशन सिंह चौधरी ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और विश्वविद्यालय की रोजगारपरक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रजिस्ट्रार डॉ. पूरन सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता और कठिन परिश्रम ही हमेशा सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
प्लेसमेंट डायरेक्टर डॉ. एस.के. श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय का ‘प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ’ विद्यार्थियों को देश-विदेश के बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कंपनियों से संपर्क में है और आगे भी ऐसे ड्राइव आयोजित होते रहेंगे। प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस गौरवमयी अवसर पर विवेक सक्सेना एवं अरविंद चौधरी ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल भविष्य की मंगलकामना की। विद्यार्थियों की इस बड़ी कामयाबी से पूरे विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्सव का वातावरण है।