भरतिया में मनाई अहिल्याबाई की जयंती।

Spread the love

जैत। चौमुहां विकास खंड की ग्राम पंचायत भरतिया में संगोष्ठी का आयोजन कर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर गांव के मुख्य मार्ग पर मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के बोर्ड का भी अनावरण किया गया।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पुण्यश्लोका मातेश्वरी अहिल्याबाई परम शिवभक्त और सनातन की ध्वजवाहक थीं। उन्होंने हजारों मंदिर, धर्मशाला, घाट, कुआं, बावड़ी आदि का निर्माण कराया था। आज के युवाओं को उनकी जीवनी पढ़नी चाहिए। उस कालखंड में उन्होंने किन परिस्थितियों में सुशासन करते हुए पुण्यश्लोका का खिताब हासिल किया।

इस अवसर पर गंगादास प्रधान, तोताराम बघेल, कैलाश ठेकेदार, पूरन लम्बरदार, तारा बघेल, किशन सिंह बघेल , जगदीश बघेल, जसवंत बघेल , चंद्रपाल बघेल, संजू सिंह बघेल, ओमप्रकाश बघेल, भीमसेन बघेल, प्रेमसिंह बघेल, अर्जुन बघेल, मुकेश बघेल, अमित बघेल , मनोज बघेल, कन्हैया बघेल , बंशी बघेल, सुरेश बघेल, देवेंद्र बघेल, रामवीर बघेल , कृष्णा बघेल , नरेंद्र बघेल, नन्दन बघेल, मदन गोपाल बघेल, उमेश बघेल, नरेश बघेल, देवीचरण बघेल, हिमांशु ठाकुर, कान्हा ठाकुर आदि उपस्थित थे। अहिल्याबाई युवा टीम के अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया और पुष्पेंद्र बघेल एवं राहुल बघेल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *